शाहजहाँपुर: गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐतिहासिक एयर शो, भारतीय वायुसेना ने दिखाया दम,मुख्य अथिति मा० वित्त मंत्री सहित तमाम जनप्रतिनिधि गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐतिहासिक एयर शो के बने साक्षी

राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000, जगुआर, एएन-32, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस की गड़गड़ाहट से गूंजा शहर
जनपद शाहजहाँपुर की तहसील जलालाबाद अंतर्गत ग्राम पीरू के समीप गंगा एक्सप्रेसवे पर स्थित हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना द्वारा एक भव्य एयर शो का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों ने अभ्यास उड़ानें भरकर अपनी युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, सहकारिता राज्य मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर, एवं भारत सरकार में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद, सांसद अरुण कुमार सागर, महापौर अर्चना वर्मा, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, तिलहर विद्यायक सलोना कुशवाह, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, ददरौल विधायक अरविन्द कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष के0सी मिश्र, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार सिंह, मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी, नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर भारतीय वायुसेना के राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000शाहजहाँपुर: गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐतिहासिक एयर शो, भारतीय वायुसेना ने दिखाया दम,मुख्य अथिति मा० वित्त मंत्री सहित तमाम जनप्रतिनिधि गंगा एक्सप्रेसवे पर ऐतिहासिक एयर शो के बने साक्षी, जगुआर, एएन-32, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस, एमआई-17 हेलिकॉप्टर एवं अन्य विमानों ने एक-एक कर उड़ान भरते हुए शक्तिशाली युद्ध एवं आपदा राहत क्षमताओं का प्रदर्शन किया। कमेंट्री के माध्यम से दर्शकों को प्रत्येक विमान की विशिष्टताओं और भूमिकाओं की जानकारी भी दी गई।

यह पहली बार था जब शाहजहांपुर की धरती पर लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट गूंजी। राष्ट्र की रक्षा की भावना के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम को देखने पहुंचे और रोमांच से भरपूर इस दृश्य का आनंद लिया।

और पढ़े  अयोध्या- हनुमानगढ़ी में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी के आरोपों पर विवेकानंद दास की सफाई, बोले—‘ निष्पक्ष जांच हो’ आरोपी हूं तो कार्रवाई हो’

गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेसवे, जो मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा होगा, का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। एक्सप्रेसवे पर स्थित 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी को विशेष रूप से भारतीय वायुसेना के विमानों की लैंडिंग एवं टेक-ऑफ के लिए डिजाइन किया गया है। यह पट्टी आपातकालीन परिस्थितियों में युद्ध एवं आपदा प्रबंधन के लिए महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

गंगा एक्सप्रेसवे पर आज रात्रि 9ः00 बजे से 10ः00 बजे तक 1 घंटे का नाइट लैंडिंग शो भी आयोजित किया जाएगा।

सरकार का लक्ष्य है कि नवंबर 2025 तक गंगा एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित किया जाए। यह न केवल प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा।

  • Related Posts

    भीषण हादसा: कार-टेंपो की जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत, 16 घायल, चीखों से दहला इलाका

    रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो…

    UP- मूली उखाड़ने खेत गईं सास-बहू की मौत: युवती के सामने गई मां और भाभी की जान, बचाने के चक्कर में खुद झुलसी

    गाजियाबाद स्थित राजनगर एक्सटेंशन के भोवापुर गांव में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के ठेकेदार की लापरवाही ने दो महिलाओं की जान ले ली, जबकि एक युवती झुलस गई। तीनों सड़क…