संक्रमण का कहर: तेजी से वायरल की चपेट में आ रहे लोग,200 से ज्यादा लोग हुए बीमार,हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

संक्रमण का कहर: तेजी से वायरल की चपेट में आ रहे लोग,200 से ज्यादा लोग हुए बीमार,हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

ग्रेटर नोएडा-

ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज दो सोसाइटी में बीमार होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 200 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ चुके है। सूचना पर देर रात तहसील दादरी और बिसरख सामुदायिक केंद्र के डॉक्टरों की टीम पहुंची थी। आज भी से स्वास्थ्य विभाग की टीम सोसाइटी में जाएगी।

निवासियों ने पानी दूषित होने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत की है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आज पानी की जांच कराएगी। वहीं सोसाइटी में सवास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। बीमार होने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। आसपास के डॉक्टरों की क्लीनिक पर मरीजों की लाइन लगी हैं।

सोसाइटी के पानी में निकले कीड़े
ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज वन सोसाइटी के कई घरों में मंगलवार सुबह गंदा पानी पहुंचा। आरोप है कि पानी में कीड़े निकले हैं। उन्होंने इसकी शिकायत मेंटेनेंस के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से की है। आरोप है कि टैंकों की सफाई समय से नहीं की जा रही हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि थाना बिसरख क्षेत्र अंतर्गत इको विलेज 2 सोसायटी के एओए द्वारा पानी की टंकी साफ करायी गयी थी, पानी की सफाई में उपयोग कराने वाले मैटेरियल से पानी प्रभावित हो गया। जिसमें लगभग 35-40 व्यक्तियों की पानी पीने से स्वास्थ्य खराब होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी।

मौके पर जाकर जांच की गयी तो सभी व्यक्ति प्राथमिक उपचार के बाद स्वस्थ हैं। दूषित पानी के संबंध में स्वास्थ विभाग की टीम को आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है।

और पढ़े  सावधान: व्हाट्सएप पर आए इन मैसेज को तुरंत कर दें डिलीट, भूल से भी किया क्लिक, तो पूरा खाता हो जाएगा खाली
  • Related Posts

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप में पीछे से घुसी एंबुलेंस, 5 की मौत, शव लेकर जा रही थी प. बंगाल

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुबेहा थाना क्षेत्र में किमी संख्या 53.3 पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप…