विभाग में चल रहे धर्मांतरण का खेल हुआ उजागर,सिंडिकेट ने बिजली विभाग के अफसर की पत्नी का कराया धर्मांतरण

Spread the love

 

र्मांतरण के तमाम प्रकरणों के बीच राजधानी में भी सनसनीखेज मामला सामने आया है। लोगों को बरगलाकर धर्म बदलवाने वाले सिंडिकेट ने बिजली विभाग के एक अधिकारी की पत्नी का ही धर्मांतरण करा दिया। पत्नी को वापस अपने धर्म में लाने के पति के प्रयास सफल नहीं हुए तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर पूरे प्रकरण को उजागर किया।

पीड़ित अधिकारी ने पत्र में लिखा है कि उनकी पत्नी भी बिजली विभाग में कार्यरत हैं। उनके साथ ही उनके दो बेटों का भी धर्मांतरण करा दिया गया है। वह अब हिंदू से ईसाई हो गए हैं। पत्नी ने उन पर भी धर्मांतरण का दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर बेटों को लेकर दूसरी जगह रहने लगी हैं। पत्नी को वापस लेने गए तो उनके भाई जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित अधिकारी ने पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल को भी पत्र लिखकर धर्मांतरण सिंडिकेट में शामिल विभागीय कर्मियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

त्याग दिया सिंदूर-मंगलसूत्र
पीड़ित अधिकारी ने लिखा है कि उनकी पत्नी अब पूरी तरह से ईसाई धर्म के अनुसार ही जीवन बिता रही हैं। उन्होंने सिंदूर और मंगलसूत्र त्याग दिया है। चूड़ी भी नहीं पहनती। देवी-देवताओं की पूजा से भी परहेज करती हैं। उनके मोबाइल फोन पर हर सुबह ईसाई धर्म से जुड़े मैसेज आ रहे हैं।

धर्मांतरण कराने वाला सरगना रेलवे में
पत्र के मुताबिक, धर्मांतरण कराने वाला सरगना रेलवे में तैनात है। उसकी पत्नी बिजली विभाग में है। रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने दो अन्य महिलाओं का भी धर्मांतरण करा दिया है। इस सिंडिकेट की सरकारी विभागों में गहरी पैठ है।

धर्मांतरण की सूचना हमें बताएं
यदि आपके आसपास भी धर्मांतरण की कोई सूचना है तो अमर उजाला को पूरा विवरण लिखकर भेजें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। हम अपने स्तर पर सूचना की पड़ताल करेंगे। पुष्टि होने पर ही प्रकाशन करेंगे।

और पढ़े  New Rule: आज से टोल प्लाजा पर कैश को लेकर बदल गया नियम, जान लें वरना होगी दिक्कत-जुर्माना

Spread the love
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love