अयोध्या- गौ रक्षा पर आधारित फ़िल्म ‘गोदान’ आज शहर के पैराडाइज सिनेमा हॉल में हुई रिलीज़ ।

 

 

गौ रक्षा पर आधारित फ़िल्म ‘गोदान’ आज शहर के पैराडाइज सिनेमा हॉल में रिलीज़ हुई।

फ़िल्म के प्रदर्शन के दौरान संत समाज और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

फ़िल्म देखने के बाद संतों और दर्शकों ने फ़िल्म की जमकर सराहना की।

संतों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।

उनके अनुसार गौ सेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का विकास होता है।

संतों ने फ़िल्म ‘गोदान’ को जन-जागरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।

इस फ़िल्म के निर्माता विनोद चौधरी हैं।

फ़िल्म गाय की पौराणिक उत्पत्ति पर आधारित है, जिसमें समुद्र मंथन से प्राप्त बछिया सुरभि का उल्लेख है।

फ़िल्म में वैज्ञानिक तथ्यों के साथ भारतीय संस्कृति में गौ माता की उपयोगिता और महत्व को प्रभावी ढंग से दिखाया गया है।

करीब 2 घंटे 10 मिनट की यह फ़िल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज़ हुई,

जिसका उद्देश्य गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना है।

और पढ़े  लापरवाही: 'बच्चे की किडनी खराब हो गई, डायलिसिस जरूरी', पिता ने दूसरे अस्पताल में कराई जांच, नॉर्मल आई रिपोर्ट
  • Related Posts

    यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत

    उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार थार कार…

    गाजियाबाद: खाली प्लॉट में शव मिलने से सनसनी, पानी में कचरे से दबा था सिर और आ रही थी दुर्गंध

    शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्क्लेव की गली नंबर-एक में शनिवार को खाली प्लॉट में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव पानी में…