अयोध्या:  भवदीय पब्लिक स्कूल प्रांगण में मनाई गई बसंत पंचमी का पर्व

 23 जनवरी को भवदीय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती एवं बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा एवं विधिपूर्वक किया गया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण कर विद्या और ज्ञान की कामना की गई।
इसके पश्चात नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा उनके जीवन, त्याग और देशभक्ति पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी गई। यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा।

और पढ़े  अयोध्या: सड़क हादसे में टोल प्लाजा के असिस्टेंट मैनेजर समेत दो की मौत, पंचकोसी परिक्रमा से लौट रहे थे
  • Related Posts

    2027 की बिछी बिसात: सरकारी भर्ती के शोर के बीच स्वरोजगार का दांव चल गए मोदी, PM के भाषण के पांच बड़े मायने

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की बिसात बिछने लगी है। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह के लिए शनिवार को लखनऊ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से युवा मतदाताओं को साधने के…

    UP: सालियों के मजाक पर बिगड़ी बात, बरात लेकर लौटा दूल्हा, फिर दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम

    यूपी के फिरोजाबाद स्थित खैरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की रस्मों के दौरान हुए विवाद के बाद दूल्हा बरात लेकर लौट गया। दुल्हन की बहनों के मजाक…