मुठभेड़- 8 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Spread the love

 

पथरी थाना क्षेत्र में एक आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मासूम को भी उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश केस में भर्ती किया गया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थों के साथ घटनास्थल और फिर जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि शनिवार की शाम पथरी क्षेत्र में रह रहे मधेपुरा बिहार निवासी व्यक्ति की आठ साल की बच्ची को बेहोशी हालत में थाना पथरी लेकर पहुंचा। उसने जानकारी दी कि दयानंद सिंह नाम के व्यक्ति ने उसकी आठ वर्षीय बेटी को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया है। इसके बाद आरोपी उसका का गला दबाकर भाग निकला। उसने जब जंगल में आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी तमंचा दिखाकर डराते हुए फरार हो गया।

बच्ची के शरीर पर शारीरिक शोषण के निशान होने के साथ ही निजी अंगों से रक्तस्राव होने के कारण उसे तुरंत सरकारी गाड़ी से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक टीम थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में गठित करते हुए आरोपी की धरपकड़ के लिए लगाई गई। मुखबिर की सूचना पर टीम ने डांडी चौक से दिनारपुर की तरफ जाते हुए चिट्ठी कोटी के जंगल के पास आरोपी को रोकने का प्रयास किया।

और पढ़े  देहरादून: प्रदेशभर में बदला सरकारी और निजी स्कूलों का समय, गर्मियों और सर्दियों में अब इस समय खुलेंगे

जहां आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया और गन्ने के खेत में भाग गया। इसके बाद फिर अंदर खेत से भी फायरिंग करने लगा। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने खुद को सुरक्षित करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।

आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। एसएसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद आर्थिक रूप से कमजोर है। पीड़िता का उपचार पुलिस की देखरेख में कराया जा रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love