उत्तराखंड हिमस्खलन- मोर्चे पर डटे मुख्यमंत्री धामी..आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर ली बचाव कार्यों की जानकारी

 

चमोली में हिमस्खलन की घटना के बाद से ही सीएम पुष्कर सिंह धामी मोर्चे पर डटे हैं। कल उन्होंने घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया था। आज सुबह वह फिर आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से चमोली में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली।

 

4 मजदूर हैं लापता, तलाश जारी

जिला प्रशासन के अनुसार, हिमस्खलन के दौरान 55 मजदूरों के फंसे होने की खबर थी। अब सामने आया है कि एक मजदूर पहले ही अपने घर चला गया था। वहां 54 मजदूर ही थे। जिसमें से 50 को रेस्क्यू कर निकाला गया है। जिसमें से चार की मौत हो चुकी है। चार लापता की तलाश जारी है।

 

मजदूरों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम कैमरों के साथ रवाना

पुलिस महानिरीक्षक  एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल के निर्देशानुसार टीम विक्टिम लोकेटिंग और थर्मल इमेज कैमरा के साथ हेलीकॉप्टर से रवाना हो गई है। यह टीम अब कैमरों से श्रमिकों की तलाश करेगी।

और पढ़े  ऋषिकेश एम्स नियुक्ति फर्जीवाड़ा: 5 आरोपियों की जमानत खारिज, नौकरी दिलाने के नाम पर की थी ठगी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…