बुरी तरह कुचले सिर-चेहरे.. चारों ओर जम चुका था खून,दवा कारोबारी के मां-बाप और पत्नी-बेटी का कत्ल

Spread the love

 

 

त्तर प्रदेश के एटा जिले में चार लोगों की हत्या में हत्यारे की निर्ममता और घटना की भयावहता की गवाही दोनों कमरों के दृश्य दे रहे थे। मकान के मेन गेट को खोलने के बाद दलान और आंगन को पार कर एक कमरे में गंगा सिंह शाक्य का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। 

रजाई उनके कमर से ऊपर तक पड़ी थी। इसे देखकर लग रहा था कि वह रजाई ओढ़कर लेटे हुए थे या सो रहे थे। उनके सिर में ईंट मारकर हत्या की गई थी और खून चारपाई से नीचे तक बह रहा था।

सीढ़ियों से ऊपर चढ़कर पहली मंजिल पर बने कमरे का नजारा और ज्यादा भयावह था। श्यामा देवी को घायल हालत में मेडिकल कॉलेज की इमजरेंसी पहुंचा दिया गया था। रत्ना देवी का शव बेड पर और और ज्योति का शव नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। 

 

चारों ओर जम चुका था खून
इनके भी सिर और चेहरे बुरी तरह कुचले गए थे। स्थिति यह थी कि इन दोनों के चेहरे पहचानना तक मुश्किल था। पूरे कमरे में खून बह रहा था। एक ओर दीवार से सटी हुई इंटरलॉकिंग की सीमेंटेड ईंट खून से सनी हुई पड़ी थी और इसके चारों ओर खून जम चुका था।

 

खाना खाने आया था कमल सिंह
लक्ष्मी ने बताया कि पिता कमल सिंह करीब 12.30 बजे मेडिकल स्टोर से खाना खाने के लिए घर गए थे। इसके बाद किसी कार्य से मंडी की ओर चले गए। मेडिकल स्टोर पर उस समय वह बैठी हुई थी। फोन पर सूचना मिलने के बाद पिता यहां पहुंचे।

और पढ़े  अयोध्या- महंत डॉ. स्वामी भरत दास जी महाराज के सानिध्य में बड़े मंगलवार पर भक्ति और सेवा का महासंगम

 

एटा में घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या
एटा के गांव नगला प्रेमी में रविवार दोपहर एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।मृतकों में वृद्ध दंपती गंगा सिंह शाक्य (70) व श्यामा देवी (65), पुत्रवधू रत्ना देवी (48) और पौत्री ज्योति (22) शामिल हैं। हत्या के समय यही चारों लोग घर में मौजूद थे। हत्यारे ने घर में घुसने के बाद ईंट से सभी के सिर-चेहरे पर वार कर वारदात को अंजाम दिया। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अब तक नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।
Four members of same family murder in Etah The killer brutally crushed head and face
देवांश के स्कूल से लौटने पर हुआ हत्याकांड का खुलासा
कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित गांव नगला प्रेमी में हुए इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब गंगा सिंह शाक्य का 12 वर्षीय नाती देवांश स्कूल से घर लौटा। उसी ने सबसे पहले मृत परिजन को देखा। घर में भूमि तल पर गंगा सिंह और पहली मंजिल पर श्यामा देवी, मां रत्ना देवी और ज्योति को खून से लथपथ देख उसकी चीख निकल गई।

Four members of same family murder in Etah The killer brutally crushed head and face
चार लोगों की हत्या की खबर से सनसनी
वह भागकर घर के बाहर आया और लोगों को जानकारी दी। गांव में चार लोगों की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। मामले की सूचना गंगा सिंह की पौत्री नातिन लक्ष्मी को दी गई जो सुनहरी नगर गेट के सामने पिता कमल सिंह के मेडिकल स्टोर पर बैठी थी।

Four members of same family murder in Etah The killer brutally crushed head and face
सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय भी मौके पर पहुंचे। मौके पर गंगा सिंह, रत्ना देवी और ज्योति मृत हालत में मिले जबकि श्यामा देवी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, एसएसपी श्याम नारायण सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

और पढ़े  अयोध्या: सच्चिदानंद पांडे का परमहंस आचार्य के आरोपों पर कड़ा पलटवार
Four members of same family murder in Etah The killer brutally crushed head and face
किसी करीबी का हाथ होने की आशंका
वारदात के दौरान घर के किसी भी सामान से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। अपराधी का मकसद किसी तरह की चोरी या लूट करना नहीं था, हत्या करने के इरादे से ही वह आया था। वारदात के समय आसपास रहने वाले लोगों को भी भनक नहीं लगी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस जांच में भी जो तथ्य सामने आए हैं उसमें भी इस तरह के सबूत पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार वह खुलासे के काफी करीब तक पहुंच गई है।

Four members of same family murder in Etah The killer brutally crushed head and face
निजी एंबुलेंस से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाए गए शव
गांव नगला प्रेमी में चार लोगों की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई। पुलिस पहुंची तो गली में लोगों का हुजूम एकत्र हो गया। भीड़ को हटाते हुए जांच-पड़ताल के बाद शाम के समय शवों को निजी एंबुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एएसपी श्वेताभ पांडेय मौके पर पहुंचे। काफी देर तक चली फॉरेंसिक जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Four members of same family murder in Etah The killer brutally crushed head and face
इस दौरान रास्ते में भीड़भाड़ अधिक होने की वजह से छोटी निजी एंबुलेंस बुलाई गईं। इसके बाद दो एंबुलेंस मौके पर पहुंची और शव उनमें रखकर पुलिस टीम के साथ पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए। एक एंबुलेंस में गंगा सिंह शाक्य और दूसरी में मां-बेटी के शव को रखकर भेजा गया। इसके बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Four members of same family murder in Etah The killer brutally crushed head and face
चार लोगों की हत्या के मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाॅड ने काफी साक्ष्य जुटा लिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच काफी सही तरीके से आगे बढ़ रही है। घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।– अनुपम कुलश्रेष्ठ, एडीजी, आगरा

Spread the love
  • Related Posts

    UP- एक और एनकाउंटर: एक लाख का इनामी भानु प्रताप सिंह एसटीएफ मुठभेड़ में ढेर, दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

    Spread the love

    Spread the loveप्रयागराज एसटीएफ टीम ने रविवार देर रात अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश व कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह को मार गिराया। घायल…


    Spread the love

    अयोध्या- राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले का आरोप, पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई लिखित शिकायत, ट्रस्ट का जवाब।

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर से दान के करोड़ों रुपये गायब होने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारी इस बारे…


    Spread the love