सहारनपुर: पांच लोगों की मौत से हड़कंप, संग्रह अमीन व परिवार के गोली लगे शव घर में पड़े मिले

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सरसावा कस्बे में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराए के मकान में संग्रह अमीन और उनके परिवार के पांच सदस्यों के गोली लगे शव बरामद हुए। मृतकों में संग्रह अमीन अशोक (40), उनकी मां विद्यावती (70), पत्नी अंजिता (35) और दो बेटे कार्तिक (16) व देव (13) शामिल हैं।

 

कनपटी और माथे पर लगी गोलियां
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक को कनपटी पर गोली लगी, जबकि उनकी मां, पत्नी और दोनों बेटों को माथे पर गोली मारी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

जांच पड़ताल में सामने आया कि संग्रह अमीन अशोक की बहन भी कौशिक विहार कॉलोनी में ही रहती है। सुबह किसी काम से उसने भाई को फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कई बार कॉल करने पर भी जब फोन किसी ने नहीं उठाया ताे वह अपने बेटे प्रीत संग भाई के घर पहुंची तो कोई दिखाई न दिया। बेटा सीढ़ी लगाकर घर में पहुंचा तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

 

नकुड़ तहसील में तैनात था संग्रह अमीन
पुलिस के अनुसार अशोक नकुड़ तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत था और परिवार के साथ सरसावा में किराए के मकान में रह रहा था। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

आत्महत्या की आशंका, हर पहलू पर जांच
पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या की आशंका के तहत जांच रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

और पढ़े  आज काशी में पीएम मोदी: 9 किमी में 13 जगहों पर होगा स्वागत, 1000 महिलाओं को रोजगार देने की योजना, बजेंगे ढोल
  • Related Posts

    MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में काउंटिंग होगी। परिणाम देर शाम तक आने…

    UP- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज आएगा सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला, अदालत में उपस्थिति अनिवार्य

    गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में 13 अक्तूबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की…