देहरादून: दून से पांवटा साहिब की दूरी बस 35 मिनट में होगी तय, नेशनल हाईवे का निर्माण 95 प्रतिशत हुआ पूरा

Spread the love

 

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से बनाए जा रहे देहरादून-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे का निर्माण 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। 44 किमी के इस हाईवे पर यमुना नदी पर 1.17 मीटर का पुल बनाया गया है। हिमाचल की तरफ इस पुल पर एप्रोच रोड बनाने का काम चल रहा है।

दूसरा प्रेमनगर नगर पास बन रहे अंडरपास का निर्माण पूरा होते ही दून से पांवटा साहिब की दूरी मात्र 35 मिनट में तय की जा सकेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 2022 में यह प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ था। इसकी लागत 1640 करोड़ रुपये है। इसको दो चरण में बनाया गया।
पैकेज वन पांवटा साहिब से लेकर मेदनीपुर तक करीब 18.700 किमी तक बनाया गया। इसकी लागत करीब 523.21 करोड़ है। इसमें यमुना नदी पर बनाया गया 1.17 किमी का यमुना नदी पर बनाया गया पुल है। इसके साथ ही पैकेज टू में मेदनीपुर से लेकर बल्लुपर तक बनाया गया।

इसकी लागत 1093 करोड़ है और इसकी लंबाई 26.100 किमी है। यह हाइवे पांवटा हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब और देहरादून का जोड़ता है। प्रेस वार्ता में सुमित सिंह सहायक इंजीनियर, रवि दिनकर, पंकज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- शिक्षा मंत्री के आदेश, सरकारी स्कूलों में मिड डे मील योजना में हेराफेरी की होगी जांच
  • Related Posts

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    रामनगर- गर्जिया मंदिर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 से अधिक श्रद्धालु घायल, 2 महिलाएं गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveगर्जिया मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्जिया क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 20 से 22 लोग घायल हो…


    Spread the love