फर्जी दस्तावेज लगाने के आरोप में न्यायालय ने दिए विधायक के खिलाफ F.I.R. दर्ज करने के निर्देश

Spread the love

बुरहानपुर

अब होगी नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुमित्रा का स्टिकर के खिलाफ एफ आई आर

नेपानगर की भाजपा विधायक सुमित्रा कास्डेकर के खिलाफ न्यायालय ने केस दर्ज करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। दरअसल विधायक द्वारा अपने नाम से गैस एजेंसी लेने और 2020 में नामांकन जमा करने के समय अलग अलग जन्म तिथि बताई गई थी। जिसकी लगातार शिकायत हो रही थी। न्यायालय में परिवाद दाखिल होने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गुरूवेंद्र कुमार हुरमाड़े ने एफआईआर के निर्देश दिए।

अधिवक्ता जहीर उद्दीन, बालचंद शिंदे ने बताया 2011 में विधायक सुमित्रा कास्डेकर ने राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी वितरण योजना के तहत गैस एजेंसी प्राप्त की है। जिसमें जन्म तारीख 4 मई 1985 बताई है। साथ ही शैक्षणिक योग्यता 10वीं बताई थी। जबकि 2020 में नेपानगर से उपचुनाव लड़ा तब नामांकन के साथ शपथ पत्र प्रस्तुत किया जिसमें जन्म तिथि 15 अगस्त 1983 और योग्यता आठवीं पास बताई है। विधायक पर आपराधिक मामला पंजीबद्ध बनने की मांग की थी। न्यायालय ने आदेश पारित कर खकनार थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि वह विधायक के खिलाफ केस दर्ज करे। ंवहीं एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा-न्यायालय ने निर्देश दिए हैं। एक माह के भीतर जांच कर कार्रवाई करेंगे आपको बता दें कि इसी विधायक सुमित्रा कार्य कर के खिलाफ इससे पहले भी सतोड़ निवासी आदिवासी राजेश भाउलाल पाल एवं उनके अन्य तीन भाई और एक चाचा ने अपनी जमीन धोखे से विधायक सुमित्रा कारडेकर के पति राजेश कासडेकर द्वारा अपने नाम करवाने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ केस पंजीबद्ध किया था जिसकी न्यायालय में पेशी भी चालु है

और पढ़े  राजस्थान बोर्ड 10th Result 2026- राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे सोमवार को आ सकते है, पढ़े पल-पल की ताजा आपेडट

Spread the love
  • Related Posts

    छोड़िए एफडी, सरकारी बॉन्ड्स अपनाइए, कम जोखिम में बेहतर रिटर्न और सुरक्षित भविष्य का नया रास्ता, जानिए कैसे?

    Spread the love

    Spread the loveपानसिंह चाचा अपने मोहल्ले के सबसे सुलझे हुए जेसीबी चालक माने जाते हैं। उन्हें काम से जो पैसा मिला, उसे बैंक एफडी में डाल दिया। पिछले 2 महीने…


    Spread the love

    Gold Silver Today: सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी करीब ₹13600 तक टूटी, सोना ₹7135 सस्ता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपये गिरकर 2.13 लाख रुपये प्रति किलो…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *