गृहमंत्री अमित शाह आज पंचकूला में करेंगे खेलो इंडिया यूथ गेम्स शुभारंभ।।

Spread the love

“खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021” का शनिवार शाम साढ़े सात बजे आगाज होगा। गृहमंत्री अमित शाह पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ करेंगे। 4 से 13 जून तक चलने वाले खेलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए प्रतिदिन रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 
खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021’ के चौथे संस्करण में देशभर के करीब 8500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ भाग लेगा। यहां 1866 पदकों के लिए खिलाड़ी मैदान में दम दिखाएंगे। इनमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं। 25 खेल पांच स्थान पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे। पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर मुख्य आयोजन स्थल होगा। करीब 7000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
खेलो इंडिया का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) व केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय संयुक्त रूप से कर रहे हैं। खेलों के चौथे संस्करण के आयोजन के लिए 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस राशि में से, 139 करोड़ रुपये नई खेल संरचना के निर्माण और पुराने बुनियादी ढांचे के सुधार पर खर्च किया गया है।

पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को किया शामिल
खेलो इंडिया गेम्स में पहली बार पांच पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग शामिल हैं। इनमें गतका, कलारीपयट्टू और थांग-ता पारंपरिक मार्शल आर्ट हैं, जबकि मलखंभ और योग फिटनेस से जुड़े हैं। 


Spread the love
और पढ़े  PAK ने सऊदी-तुर्किये से बढ़ाए दोस्ती के हाथ, फिर भी भारत क्यों बेफिक्र? विशेषज्ञों का आकलन
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *