लालकुआँ- युसीसी लागू करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।

 

उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता कानून को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने की खुशी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ विधानसभा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का के आवास पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूसीसी लागू करने के लिए आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया। इस अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लगाये। इस मौके पर पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि यूसी सी किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि इससे अब राज्य में सभी धर्मों की महिलाओं को एक समान अधिकार मिलेगा। यूसीसी से महिलाएं सशक्त होंगी। हलाला प्रथा,बहुविवाह, बाल विवाह पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि ये कानून सिर्फ कु-प्रथा खत्म करने के लिए है,किसी की धार्मिक पूजन परम्परा पर कोई बदलाव नहीं होगा।उन्होंने कहा कि इस कानून से कई प्रथाओं पर विराम लगेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद प्रेषित किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्य में पीएफ से जुड़ेंगे 40 हजार नए कर्मचारी, 12 साल बाद बढ़ाई गई ईपीएफओ की अनिवार्य कवरेज सीमा
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…