उत्तराखंड: अब सहकारिता चुनाव का बज गया बिगुल, जोड़-तोड़ शुरू

 

निकाय चुनाव का शोर थमने के बाद अब सहकारिता चुनाव का बिगुल बज गया है। सहकारी समितियों में प्रबंध समितियों के चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। 25 फरवरी को समितियों के चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

उधर, सहकारिता राजनीति के माहिर खिलाड़ियों ने जोड़ तोड़ बैठाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बहुउद्देशीय किसान सहकारी समितियों में प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर कार्यक्रम जारी हो गया है। आगामी 11 फरवरी को अनन्तिम मतदाता सूची का प्रदर्शन समिति कार्यालयों पर किया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिले की 39 समितियों में डायरेक्टर पदों के लिए 24 फरवरी को मतदान और परिणामों की घोषणा होगी। इसके बाद 25 फरवरी को सभापति व उप सभापति पदों पर मतदान के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव भी उसी दिन हो जाएगा।

 

और पढ़े  राज्यसभा: उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव का एलान, 16 अक्तूबर को होगी वोटिंग, इनका कार्यकाल होगा समाप्त
  • Related Posts

    सुरेंद्र कोली की मौत के 4 दिन बाद भी पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, परिजनों के सारे सवाल बरकरार

    निठारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे और पिछले साल सभी 13 मामलों में बरी हुए सुरेंद्र कोली की मौत के चार दिन बाद भी हालात साफ नहीं हैं। उनके परिवार…

    देहरादून: पीड़ितों को न्याय में नहीं होगी देरी, ST/SC अत्याचार के लंबित मामलों पर CM धामी सख्त

    मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति…