पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

Spread the love

गरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो खून बहा, उसे पानी से धोया। इसके बाद लाश को आटे के ड्रम में ठूंस दिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने बमरौली कटारा क्षेत्र में आरोपी को घेर लिया। इस दौरान आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गए। कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान पुलिस ने आरोपी किराएदार सुनील को ढेर कर दिया।

 

25 हजार का इनाम किया गया था घोषित
पुलिस के अनुसार, 24 मार्च को थाना ताजगंज क्षेत्र से 8 वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद तत्काल अभियोग पंजीकृत कर उसकी बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया था। खोजबीन के दौरान अगले ही दिन, यानी 25 मार्च को बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रह रहे सुनील के कमरे में आटे के ड्रम से बरामद हुआ। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमों का गठन किया था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

 

मुखबिर से सूचना के बाद पुलिस ने की थी घेराबंदी
27 मार्च की रात को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में पुलिस टीमों ने घेराबंदी की। जैसे ही सुनील ने खुद को घिरते हुए देखा, उसने पुलिस टीमों पर एक के बाद एक कई राउंड फायर किए। इस फायरिंग में एक दरोगा गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की गोली लगने से सुनील घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

और पढ़े  शाहजहांपुर- बुलडोजर से टूटीं अमर बलिदानियों की प्रतिमाएं, सपा मुखिया अखिलेश बोले- घोर निंदनीय
आरोपी के कब्जे से क्या हुआ बरामद?
पुलिस ने आरोपी सुनील के कब्जे से एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, छह खोखा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त, नगर सैय्यद अली अब्बास ने पुलिस की तत्परता और बहादुरी की सराहना की।

Spread the love
  • Related Posts

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…


    Spread the love

    खूनी संघर्ष: दो पक्षों में बीच सड़क पर चले लात-घूंसे, मुंह से काट अलग कर दिया युवक का कान

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के थाना राया क्षेत्र में मथुरा मार्ग पर सूरज फाटक के पास वाहन हटाने को लेकर हुई मारपीट में युवक का कान काट कर अलग कर दिया।…


    Spread the love