ऋषिकेश- पशुलोक बैराज के पास गंगा के तेज बहाव में बालक बहा, दोस्तों के साथ आया था स्नान करने

एम्स ऋषिकेश के नजदीक पशुलोक बैराज स्थित ओमघाट पर एक बालक गंगा में डूब गया। बालक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।  एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एम्स ऋषिकेश के समीप पुशलोक बैराज स्थित ओम घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान एक बालक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची।

 

बताया कि बालक की पहचान चंदन शर्मा (12) पुत्र दयाराम शर्मा, निवासी गली नंबर 29, शिवाजी नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई। बताया कि बालक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर नदी के तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला।

और पढ़े  उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…