देहरादून- धरातल पर उतरेंगी विभिन्न विकास योजनाएं, धामी ने दी 99 करोड़ की वित्तीय मंजूरी

मुख्यमंत्री  धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए 99 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी है। नैनीताल जिले के रामनगर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण के लिए 3.68 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

रुद्रप्रयाग कोषागार में अनावासीय भवन की मरम्मत व विद्युतीकरण का कार्य के लिए 38.06 लाख, पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र धौरणखास देहरादून में प्रस्तावित एसटीपी प्लांट के निर्माण को 2.73 करोड़ व बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए 9.45 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
चंपावत में ककराली टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम तक यात्रा मार्ग में स्ट्रीट लाइट के लिए दो करोड़, डीडीहाट के लोहारगांव में संपर्क निर्माण के लिए पहली किश्त 42.52 लाख रुपये, चंपावत में जवाहर नवोदय विद्यालय लटौली, चंपावत में ओपन जिम का निर्माण के लिए 59.66 लाख, यमकेश्वर में जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक संपर्क मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट के रूप में विकसित करने के लिए 51.44 लाख रुपये की स्वीकृति दी। बागेश्वर जिले के कपकोट की सरयू वैली व शामा क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन दो करोड़, भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कैडागांव के कैडाकोट बुग स्थल तथा धारी के मौनीबाग आश्रम में धर्मशाला निर्माण को 52.77 लाख रुपये का अनुमोदन दिया।

ग्रामीण निर्माण विभाग के अधीन चल रहे निर्माण कार्यों के लिए 137.60 लाख, चलोमी जिले के नंदानगर में पैदल पुलिया का निर्माण के लिए 47.03 लाख, यमकेश्वर के सीला में सतेड़ (खासन) नदी पर बनसारी गांव के पास 30 मीटर स्पान स्टील पैदल पुल निर्माण को 47.21 लाख रुपये स्वीकृत किए।

और पढ़े  बदरीनाथ: धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरे चरण की यात्रा में बढ़ी भीड़, लंबी कतारों से बुजुर्ग परेशान
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…