3 दिन से नवजात बच्ची के साथ गायब हुई महिला का मिला शव,लाश देख सिहर उठी पुलिस..

Spread the love

उधमसिंहनगर-

जिले के शक्तिफार्म में तीन दिन पूर्व मायके से लापता महिला और उसकी आठ महीने की दुधमुंही बच्ची का शव जंगल में मिला। महिला एक पेड़ पर फंदे से लटकी मिली, जबकि पुत्री का शव जमीन पर पड़ा था। महिला अपनी पुत्री के अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए एक सप्ताह पूर्व अपने आठ वर्षीय पुत्र और बच्ची के साथ मायके रूदपुर गांव आई थी।

रूदपुर ग्रामसभा निवासी जोगेश हालदार की पुत्री पिंकी (33) का विवाह दस वर्ष पूर्व पीलीभीत (यूपी) के गांधीनगर निवासी निताई हालदार के साथ हुआ था। पिंकी आठ महीने की पुत्री जान्हवी के अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए अपने आठ वर्षीय पुत्र यश व पुत्री के साथ 29 मई को अपने मायके रूदपुर गांव आई थी।

बुधवार को पुत्री का अन्नप्राशन कार्यक्रम हुआ था। मायके के लोगों ने बताया कि अन्नप्राशन कार्यक्रम के बाद पिंकी ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए ससुराल जाने में आनाकानी करने लगी। पिंकी तीन दिन पहले शनिवार सुबह चार बजे अपनी अबोध बच्ची के साथ घर से कहीं चली गई। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद परिजन पिंकी और बच्ची को तलाशने में जुटे थे।

सोमवार को ग्रामीणों को गांव के पास सूखी नदी से डेढ़ किमी दूर जंगल में पिंकी का शव एक पेड़ में फंदे पर लटका मिला। पास ही आठ महीने की अबोध बच्ची का शव पड़ा था। सूचना पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा, कोतवाल प्रकाश दानू और चौकी प्रभारी संजीत यादव ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बेटी व उसकी मासूम बच्ची की मौत से मायके में मातम पसर गया। मायके पक्ष का कहना था कि अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए आई पिंकी काफी गुमसुम व उदास थी। शुक्रवार को पिंकी की उसके पति के साथ फोन पर बात हुई थी जिसके बाद से पिंकी पूरी तरह असहज थी।

और पढ़े  चारधाम यात्रा- केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में खत्म नहीं होगा टोकन सिस्टम...

इधर सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या बच्ची को गला घोंटकर या जहर देकर मारने के बाद महिला के फांसी लगाना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। कहा कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *