अयोध्यास्थ रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा श्री राम विवाह, कलेवा की मनोहारी लीला का हुआ मंचन

Spread the love

अयोध्यास्थ रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा श्री राम विवाह, कलेवा की मनोहारी लीला का हुआ मंचन

अयोध्या। अक्तूबर दैनिक सहानुभूति समाचार ब्यूरो संजय यादव अयोध्या रामनगरी के राजेन्द्र निवास की अयोध्यास्थ रामलीला को ओर से सुभव्य रामलीला मंचन लीला प्रेमियों-भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
लीला मंचन दर्शनार्थ भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या के लीला निपुण कलाकारों द्वारा श्री राम विवाह, कलेवा की मनोहारी लीला का मंचन किया गया। स्वर्ग द्वार राजेंद्र पर हुई रामलीला मंचन में भगवान राम ने धनुष भंग कर माता सीता के साथ विवाह किया। भगवान राम चारों भाइयों संग बारात लेकर जनकपुर पहुंचे यहां महाराज जनक ने बारातियों का स्वागत किया। रामविवाह के बाद रामकेलवा की लीला आकर्षण का केंद्र रही।
कलेवा महोत्सव के अवसर पर कुअंरि कुअंरि कल भांवरि देहीं। नयन लाभु सब सादर लेही। जाइ न बरनि मनोहर जोरी, जो उपमा कुछ कहां सो धोरी… गुंजायमान होता रहा। समिति के पदाधिकारियों द्वारा भगवान राम सहित चारों भाइयों को कलेवा खिलाया गया तो भक्त अपने आराध्य के विवाहोत्सव की लीला का मंचन देखकर भावविभोर हो उठे। रामलीला का शुभारंभ भगवान के स्वरुप की आरती से हुई। समिति के अध्यक्ष महंत श्री वैदेही बल्लभ शरण बावन जी जी मंदिर महाराज के सानिध्य में महंत राम शरण दास रंग महल मंदिर, लक्षमणकिला पीठाधीश्वर महंत मैथली रमण शरण, रंग महल , महंत सत्यदेव दास, राजेश पहलवान, महंत जनार्दन दास, महंत शशिकांत दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, अध्यक्ष राजू लोचन शरण अध्यक्ष डॉक्टर प्रभाकर मिश्रा, संयोजक महंत अवधेश दास जी महाराज बड़ा भक्त महल , अच्युतानंद पांडे मिंटू राजू अवस्थी, विवेक मिश्रा, बीजेपी, विशाल मिश्रा, बीजेपी,नेता, विनोद,शरण, ने आए अतिथियों सभी का आभार प्रकट किया।

और पढ़े  अयोध्या- रामलला के दरबार पहुंचे पूर्व CM अरविंद केजरीवाल

Spread the love
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बयान दर्ज,डॉ. अनिल मिश्रा समेत 80 अन्य को नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय का बयान दर्ज किया। इसके साथ ही ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा,…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में बड़ा खुलासा: ऊपर से थे मामला रफा-दफा करने के निर्देश, तब शुरू हुई लीपापोती

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट के कुछ पदाधिकारियों ने दिल्ली में बैठे शीर्ष…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *