रुड़की- मदरसे से पढ़कर घर लौट रहे बच्चे से खेत में ले जाकर दुष्कर्म, फिर बदहवास हालत में छोड़कर आरोपी फरार

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र एक गांव स्थित मदरसे से पढ़कर घर लौट रहे 10 साल के बच्चे को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी मासूम को कब्रिस्तान के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पहुंचे पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी काे गांव से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बच्चे को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रुड़की कोतवाली क्षेत्र में लंढौरा के पास एक गांव निवासी 10 साल का एक मासूम एक मदरसे में पड़ता है। बच्चे के पिता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह बच्चा मदरसे में रोजाना की तरह पढ़ने गया था। दोपहर के समय वापस लौटते समय बारिश का मौसम होने के कारण दुकानें बंद थी और वह अकेला आ रहा था। इस दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्चे को रोक लिया और उसे 20 रुपये का नोट दिया लेकिन बच्चे ने उसे फाड़कर फेंक दिया।

इसके बाद आरोपी बच्चे को जबरन गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी मासूम को पास के कब्रिस्तान के पास बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद बच्चा किसी तरह घर पहुंचा और अपने पिता को पूरी घटना बताई। पिता की शिकायत पर पुलिस हरकत में आई और गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़े  हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…