ऊखीमठ: काकड़ागाड़ के पास हुआ हादसा..केदारनाथ जा रहे यात्रियों के वाहन पर गिरे पत्थर, 2 की मौत, चार घायल

 

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक यात्री वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

वाहन में सवार टिहरी जिले के चालक और एक यात्री की मौत हो गई जबकि चार यात्री घायल हो गए। छत्तीसगढ़ निवासी सभी घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। शुक्रवार शाम करीब 5.45 बजे गंगोत्री धाम से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहा एक यात्री वाहन गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया।

जब तक चालक कुछ समझ पाता एक के बाद एक गिरे भारी पत्थरों से वाहन का आगे का हिस्सा और छत क्षतिग्रस्त हो गई। पिछला टायर भी निकल गया। हादसे में वाहन चालक राजेश रावत (38) पुत्र राय सिंह रावत, निवासी लंबगांव, नई टिहरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच यात्री घायल हो गए।

 

उन्हें पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से अस्पताल पहुंचाया। ऊखीमठ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौहान ने बताया कि यात्री छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने टिहरी लंबगांव निवासी राजेश रावत का वाहन बुक किया था। चालक के सिर और छात्री पर पत्थर लगने से मौत हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल शैलेश कुमार (24) पुत्र मोहन लाल की अस्पताल में उपचार के दाैरान माैत हो गई।

हादसे में ये हुए घायल
– लक्ष्मण (24) पुत्र धनीराम
– ओंकार सिंह राजपूत (25) पुत्र बीरेंद्र सिंह
– दिपेश यादव (19) पुत्र गोविंद यादव
– चित्रांश साहू (24) पुत्र ओंकार साूह, निवासी जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़

और पढ़े  अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: CM धामी की घोषणा, दिव्यांग युवाओं को मिलेगी सिविल सर्विस की मुफ्त कोचिंग
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…