लालकुआं: शराब कारोबारी से लूट के मामले में पकड़ी गई फरार महिला डकैत

Spread the love

 

 

लालकुआं के शराब कारोबारी को सोने के सिक्के बेचने के बहाने 70 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

जबकि पांच आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बुधवार को पुलिस ने डकैती में शामिल कैथुलिया, नानकमत्ता निवासी सुखविंदर कौर को नानकमत्ता तिराहे के सामने हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से लूट के चार लाख रुपये भी बरामद किए। इससे पहले पुलिस ने गांव भूड़िया, खटीमा निवासी बलबीर सिंह और गांव रसोईयापुर सितारगंज निवासी लखविंदर को गांव धानचौड़ा के आगे बिलहैरा पुलिया के पास सरकड़ा से गिरफ्तार किया था।

27 मार्च को लालकुआं के शराब कारोबारी मोहित चौबे को रसोईयापुर, सितारगंज निवासी बबली ने सोने के सिक्के खरीदने के बहाने रुपये लेकर घर बुलाया था।
उसके रुपये लेकर घर पहुंचने के बाद बबली ने अपने साथी लखविंदर (लक्खा), सतनाम (पप्पू), महेंद्र (धर्मेंद्र), गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह (वीरू), सुखविंदर कौर और सुनार राजू रस्तोगी (कृष्णा) के साथ मिलकर उससे मारपीट की और रुपये का बैग छीन कर भाग गई थी।


Spread the love
और पढ़े  सितारगंज Accident: पीलीभीत हाईवे पर डंपर की टक्कर से 3 युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love