हल्द्वानी: बहकावे में न आएं,दमुवाढूंगा क्षेत्र के किसी मकान की एक ईंट तक नहीं हिलेगी- गजराज

 मेयर गजराज सिंह बिष्ट का कहना है कि दमुवाढूंगा के मामले में कांग्रेस झूठ फैलाकर क्षेत्र के लोगों को बरगला रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी मकान की एक भी ईंट नहीं हिलाई जाएगी।

बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में पत्रकारों से बातचीत में मेयर ने कहा कि दमुवाढूंगा में रह रहे लोगों को किसी तरह परेशान होने की जरूरत नहीं है। दमुवाढूंगा को बंदोबस्त में शामिल करना मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। उन्होंने कहा कि वहां रह रहे किसी भी व्यक्ति को नहीं उजाड़ा जाएगा। एसडीएम स्तर से बंदोबस्त का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दमुवाढूंगा के तीन वार्डों 35, 36 व 37 में वर्तमान में 125 करोड़ से अधिक लागत से सीवर, सड़क और पाइपलाइन बिछाने जैसे कार्य करा रही है। उन्होंने वहां रह रहे लोगों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं। कहा कि मेयर चुनाव में दमुवाढूंगा की जनता के भाजपा के साथ खड़े होने से कांग्रेस बौखलाई हुई है। अपना जनाधार खिसकता देख कांग्रेसी नेता लोगों को उजाड़ने संबंधी अफवाह फैला रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून: स्कूटी सवार महिला को कार में जबरन बैठाने की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…