लालकुआं : शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री रावत को दिया समर्थन..

लालकुआं। बिन्दुखत्ता निवासी अशोक चक्र विजेता शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया। रावत ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह हर परिस्थिति में शहीद परिवारों के साथ खड़े हैं।
भावना ने रावत को बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने उनके पति के नाम पर मिनी स्टेडियम बनाने और स्कूल का नाम दिए जाने सहित कई अन्य वादे किए गए थे। लेकिन वादे पूरे नहीं हुए। इस पर रावत ने उन्हें आश्वस्त किया कि सहित गोस्वामी के नाम पर जो भी घोषणाएं पूर्व में हो चुकी हैं कांग्रेस की सरकार आने पर अमल किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  देहरादून - 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात, ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…