आतंकी जिंदा हैं:- कठुआ में दिखाई दिए 4 संदिग्ध,पुलिस और सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, इलाके को घेरा

Spread the love

 

म्मू-कश्मीर के कठुआ के चन्नी इलाके में रेलवे ट्रैक यार्ड के पास शुक्रवार को चार संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। इस बात की जानकारी कुछ महिलाओं ने दी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है। कठुआ पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले में अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

छापे में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद
वहीं दूसरी तरफ आज सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के सहयोगियों के घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। यह अभियान आतंकवादियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई का एक भाग है। सूत्रों का कहना है कि इस अभियान का लक्ष्य आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों का पता लगाना है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। सुरक्षाबलों ने कई संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की है और कई जगहों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री बरामद की गई है।

 

आगे भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान
स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शोपियां जिले में आतंकवादियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए और भी कई अभियान चलाए जाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन
  • Related Posts

    अमरनाथ यात्रा- 15 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण,पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा रजिस्ट्रेशन

    Spread the love

    Spread the love  अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण कराया जा सकेगा। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने बुधवार को इसका एलान कर दिया। पंजीकरण देश भर के…


    Spread the love

    Jammu: गांदरबल के जंगल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

    Spread the love

    Spread the loveगांदरबल जिले के आरहामा के जंगल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। कई घंटों की भीषण मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने…


    Spread the love