आतंकी जिंदा हैं:- कठुआ में दिखाई दिए 4 संदिग्ध,पुलिस और सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, इलाके को घेरा

 

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के चन्नी इलाके में रेलवे ट्रैक यार्ड के पास शुक्रवार को चार संदिग्ध व्यक्ति देखे गए हैं। इस बात की जानकारी कुछ महिलाओं ने दी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार है। कठुआ पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। उनका कहना है कि जल्द ही इस मामले में अधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

छापे में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद
वहीं दूसरी तरफ आज सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकवादियों के सहयोगियों के घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। यह अभियान आतंकवादियों और उनके नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई का एक भाग है। सूत्रों का कहना है कि इस अभियान का लक्ष्य आतंकवादी गतिविधियों में शामिल लोगों का पता लगाना है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। सुरक्षाबलों ने कई संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की है और कई जगहों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामग्री बरामद की गई है।

 

आगे भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान
स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शोपियां जिले में आतंकवादियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए और भी कई अभियान चलाए जाएंगे।

और पढ़े  जम्मू: जनगणना में ओबीसी कॉलम के लिए समुदाय करेगा आंदोलन, बारामुला से होगी शुरुआत, जंतर मंतर पर भी होगी हलचल
  • Related Posts

    जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव: इंजन का शीशा टूटा, वंदेभारत को रास्ते में रोका, जांच में जुटीं एजेंसियां

    सांबा के पास सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे जम्मू-सियालदह एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया गया। इससे ट्रेन के इंजन का सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षा बलों ने…

    जम्मू: जनगणना में ओबीसी कॉलम के लिए समुदाय करेगा आंदोलन, बारामुला से होगी शुरुआत, जंतर मंतर पर भी होगी हलचल

    जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कॉलम जोड़ने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष की शुरुआत कश्मीर के आखिरी गांव खाजिमियार (बारामुला) से शुरू होगी। ओबीसी पदाधिकारी अक्तूबर…