जम्मू कश्मीर:- पुंछ में आतंकी ठिकाने का हुआ भंडाफोड़, पांच IED हुए बरामद

Spread the love

 

म्मू-कश्मीर  के पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के हरि मारोटे गांव में एक ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें पांच IED बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी पुंछ पुलिस ने दी है।

सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन जारी
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से नियंत्रण रेखा  पर लगातार पाकिस्तान की ओर से संघर्षविराम का उल्लंघन किया जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद बीती रात पाकिस्तान ने लगातार 11वें दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया। सेना से मिली जानकारी के अनुसार 04-05 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।

पुंछ समेत कई सेक्टरों पर फायरिंग
सेना के अधिकारियों का कहना है कि पहलगाम आतंकी हमले और भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने समेत कई कूटनीतिक कदमों के एलान के बाद से पाकिस्तान बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। हालिया गोलीबारी की घटनाएं कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में हुईं। भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का तुरंत और उचित जवाब दिया। रविवार देर रात यानी लगातार 11वीं रात भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से सटी जिले के कृष्णा घाटी, सलोत्री और खड़ी क्षेत्र में भारतीय सेना अग्रिम चोकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

आईबी पर गोलीबारी सामान्य नहीं
सूत्र ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हाल में कुछ अकारण गोलीबारी की घटनाएं नियंत्रण रेखा पर कई सेक्टरों में एक साथ हुई हैं। पीर पंजाल रेंज के उत्तर और दक्षिण दोनों में, जो पिछले उल्लंघनों से थोड़ा हटकर है। इनमें से उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा और जम्मू क्षेत्र में अखनूर के पास नियंत्रण रेखा पर लगभग हर दिन संघर्षविराम उल्लंघन हुआ है। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर परगवाल सेक्टर में भी पिछले सप्ताह गोलीबारी हुई, जो सामान्य नहीं है।

और पढ़े  Cylinder Booking- घर बैठे कैसे करें गैस सिलिंडर की बुकिंग? ये 4 तरीके हैं बेहद काम के

Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love