जम्मू-कश्मीर: रामबन में सेना का वाहन 700 फीट गहरी खाई में गिरा,आर्मी ट्रक बना लोहे का ढेर,3 जवान बलिदान

 

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का ट्रक फिसलकर करीब 700 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे-44 पर बैटरी चश्मा के पास सुबह 11:30 बजे हुआ। सेना का यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे एक काफिले का हिस्सा था।

हादसे के तुरंत बाद, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया। दुर्घटना में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीन सैनिक बलिदान हो गए। शहीद हुए सैनिकों का नाम अमित कुमार, सुजीत कुमार और मन बहादुर है। उनके शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि हादसा इतना दर्दनाक है कि वाहन दुर्घटना के बाद लोहे के ढेर में तब्दील हो गया।

सेना और प्रशासन दोनों ने जवानों के बलिदान पर शोक व्यक्त किया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़े  डोडा के जंगलों में लगी भीषण आग: 10-12 कनाल वन भूमि पर फैली, बुझाने में जुटे वन विभाग के कर्मचारी
  • Related Posts

    डोडा के जंगलों में लगी भीषण आग: 10-12 कनाल वन भूमि पर फैली, बुझाने में जुटे वन विभाग के कर्मचारी

    डोडा वन प्रभाग के ड्रबशल्ला इलाके में जंगल में आग लग गई है। यह आग कंपार्टमेंट नंबर 38/Kमें लगभग 10-12 कनाल वन भूमि पर फैल गई है। वन विभाग के…

    एसआई की पूरी चैटिंग: ट्रांसफर के बदले पैसे दो या फिर होटल में मिलो, कुछ तो करना पड़ेगा, महिला ने…

    तबादले के बदले आखिर क्या…। पैसा, पैरवी, पहुंच… यहां तो एसआई महिला को होटल में बुलाने पर ही अड़ गया। विभागीय तबादले के बदले महिला से होटल में मिलने का…