जबलपुर- मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव

Spread the love

ध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार रात करीब 9 बजे आजाद चौक के दुर्गा मंदिर में एक युवक द्वारा तोड़फोड़ करने के बाद तनाव की स्थिति बन गई। उस समय मंदिर में आरती चल रही थी। जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। क्षेत्र में एहतियातन भारी पुलिस बल मौजूद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं।

सिहोरा के आजाद चौक इलाके में दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव फैल गया। आजाद चौक, वार्ड नंबर 5 में आरती के दौरान एक युवक द्वारा मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने की सूचना मिली। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट व पथराव की घटना हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस सहित आसपास के थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। घटना के बाद से आजाद चौक क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

आरती के दौरान शुरू हुआ विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में आरती चल रही थी तभी एक युवक ने प्रवेश कर ग्रिल तोड़ दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, आंसू गैस के गोले छोड़े
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालात बिगड़ते देख भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए। अतिरिक्त बल भी बुलाया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

और पढ़े  इंदौर गेर 2026: गेर से पहले पोहे-कचोरी की दुकानों पर उमड़ी भीड़, दोपहर में पहुंचेगी राजवाड़ा

जनप्रतिनिधियों ने ली जानकारी
सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी कार्यकर्ताओं के माध्यम से मिली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर हालात की समीक्षा की है। वहीं, प्रभारी मंत्री को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है।

क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता
पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही अतिसंवेदनशील माना जाता रहा है। यहां दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित है, जिसके कारण पूर्व में भी विवाद की स्थिति बनती रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो युवक के साथ मारपीट और मंदिर की ग्रिल तोड़ने के बाद पथराव में बदल गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    मध्यप्रदेश- हाईकोर्ट का फैसला- कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन अमान्य,रामनिवास रावत होंगे नए MLA

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने चुनाव याचिका पर बड़ा फैसला सुनाया है। विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया गया है। बता…


    Spread the love

    7 जिलों में निरीक्षण के बाद सख्त कार्रवाई, ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, कंसलटेंट पर भी कार्रवाई के निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। विभाग ने सात जिलों में निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण…


    Spread the love