Earthquake- बड़वानी जिले में 3.6 तीव्रता का भूकंप, सेंधवा-अंजड़ में महसूस हुआ कंपन

Spread the love

ड़वानी जिले में बुधवार को अचानक भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कंपन महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। सेंधवा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न इलाकों में जमीन में हल्का कंपन महसूस किए जाने की जानकारी सामने आई है।

 

जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहिपुरा में बुधवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। लगभग दो मिनट तक धरती में कंपन महसूस होने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने झटके महसूस होने पर घबराकर अपने घरों से बाहर निकलने की जानकारी दी।

 

वैज्ञानिक केंद्रों में दर्ज हुआ कंपन
इंदिरा सागर पावर स्टेशन की भूकंप वेधशाला में इस कंपन को दर्ज किया गया है। वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर भी दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर भूकंप की तीव्रता दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

प्रशासन ने शुरू किया जायजा
मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर जयति सिंह ने बताया कि जिले में फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में भेजकर वस्तुस्थिति का जायजा लेने और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।


Spread the love
और पढ़े  उज्जैन महाकाल- महाकाल परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ से 6 घायल, हरसिद्धि मंदिर में भी 13 की तबीयत बिगड़ी
  • Related Posts

    MP- दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, तीन लोगों की मौत, नौ घायल

    Spread the love

    Spread the loveबैतूल जिले के मुलताई फोरलेन पर शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।…


    Spread the love

    लाड़ली बहना योजना- रक्षाबंधन पर CM का मोहन बड़ा तोहफा, लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 1750 रुपये

    Spread the love

    Spread the loveमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री…


    Spread the love