हिमाचल: शिमला के नारकंडा के पास खाई में गिरी टेंपो ट्रैवलर, 29 लोग घायल, 17 आईजीएमसी रेफर

नारकंडा के पास शनिवार रात एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर गई। ट्रैवलर में 32 लोग सवार थे। हादसे में 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 17 को आईजीएमसी रेफर कर दिया है। अन्य का उपचार कुमारसैन अस्पताल में चल रहा है। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। ट्रैवलर में सवार लोग रिकांगपिओ से नेपाल जा रहे थे। कुमारसैन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रैवलर चालक राजकुमार मामला दर्ज किया गया। बीएमओ कुमारसेन अंकुश ठाकुर ने बताया कि कुल 32 घायल अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने आरोपी चालक के खून और पेशाब के सैंपल लिए हैं, ताकि पता चल सके कि चालक नशे में तो नहीं था। उधर, डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने आईजीएमसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

और पढ़े  हिमाचल-18.84 लाख जनधन खाते, 1.90 लाख में एक भी रुपया नहीं, 5.10 लाख रुपे कार्ड भी नहीं हुए एक्टिव
  • Related Posts

    HP Cabinet Decisions: सुक्खू सरकार करेगी बंपर भर्तियां, 14 हजार पदों को भरने की मंजूरी, जानें बड़े फैसले..

    हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मंत्रिमंडल बैठक…

    हिमाचल: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, करीबी रिश्तेदार समेत पांच के खिलाफ FIR

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में 13 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस…