तेलंगाना: चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, सात कोच चपेट में आए, कोई हताहत नहीं

चार्लापल्ली रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम खड़ी एक खाली ट्रेन में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कम से कम सात कोच पूरी तरह जल गए, जबकि परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है।

मरम्मत के लिए स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन
दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के अधिकारियों के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के बीच रखरखाव के लिए खड़े एक खाली कोच में आग लगी। देखते ही देखते आग आसपास के कोचों तक फैल गई और कुल सात कोच इसकी चपेट में आ गए। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

एहतियात के तौर पर लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया। साथ ही बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई और आग प्रभावित कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया गया, ताकि आग और न फैल सके। शाम करीब 7:15 बजे तक आग पर काबू पा लिया। रेलवे पुलिस और अधिकारियों ने बचाव एवं आग बुझाने के अभियान की निगरानी की।
और पढ़े  गुरुग्राम: पटौदी में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
  • Related Posts

    चक्रवात: अकवान के बुधवार को गंभीर तूफान बदलने की संभावना, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तटों पर अलर्ट

    दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ लगातार आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने…

    19 साल का सफर खत्म: धोनी के आईपीएल से संन्यास पर भावुक हुईं साक्षी, क्या लिखा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया?

    महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल में अब खिलाड़ी के तौर पर कोई नया सीजन नहीं होगा। 19 साल तक इस लीग में अपने बल्ले और कप्तानी से छाप छोड़ने…