टिहरी Accident: मुलगढ़ धमातोली मोटर मार्ग पर पलटी सुमो, नवविवाहिता गंभीर घायल, एम्स ऋषिकेश रेफर

Spread the love

नसाली क्षेत्र के मुलगढ़–हुलाणाखाल मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक सुमो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। दुर्घटना में दो लोगों को चोटें आईं, जबकि एक नवविवाहिता महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सुमो वाहन घनसाली से सवारियों को लेकर गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन हुलाणाखाल से आगे जगदी बाजार के पास चढ़ाई पर पहुंचा, तभी सामने से अचानक एक अन्य वाहन आ गया। वाहन चालक ने साइड देने के लिए अचानक ब्रेक लगाए, जिससे सुमो पीछे की ओर फिसल गई और सड़क पर पलट गई।

प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश बल्लभ ने सभी को हल्की चोटें आईं, लेकिन नवविवाहिता जस्सी देवी(22) पत्नी अमित गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पीएचसी पिलखी अस्पताल पहुंचाया गया।

 

भिलंगना की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उषा भट्ट ने बताया कि घायल महिला के माथे और नाक पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला खतरे से बाहर है, लेकिन सिर में चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि जस्सी देवी की शादी हाल ही में आठ मई को हुई थी। वह अपने मायके खसैती (सैरास) से अपने पति अमित के साथ ससुराल हडियाणा मल्ला जा रही थीं, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

और पढ़े  अल्मोड़ानागरिक उड्डयन मंत्री से मिले फ्लाइंग व्हीकल बनाने वाले रवि टम्टा

Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की – गुरुकुल नारसन के टिकौला कलां गांव में नाले में मिला युवक का शव

    Spread the love

    Spread the loveरुड़की में गुरुकुल नारसन क्षेत्र के टिकौला कलां गांव में आज एक युवक का शव नाले में पड़ा मिला है। युवक की पहचान कपिल(40) पुत्र मेघवाल निवासी टिकौला कलां के…


    Spread the love

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन: कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी, शिवराज-रामदेव और संत समाज भी मौजूद

    Spread the love

    Spread the loveहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर संत समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। ज्वालापुर मार्ग स्थित श्रीजी वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में…


    Spread the love