Taxi App: ओला-उबर की अब खैर नहीं! न लगेगा कमीशन और न ही बढ़ेगा किराया, जानिए ‘भारत टैक्सी’ एप की खासियत

Spread the love

गर आप भी ओला (Ola), उबर (Uber) या रैपिडो (Rapido) की मनमानी और बार-बार बढ़ने वाले किराए (Surge Pricing) से परेशान हैं, तो सरकार आपके लिए एक शानदार विकल्प लेकर आई है। 1 जनवरी 2026 से ‘भारत टैक्सी’ एप पूरे भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने जा रहा है। सहकारिता मंत्रालय (Ministry of Cooperation) की इस पहल की पुष्टि खुद गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने संसद में की है। उन्होंने कहा कि यह ऐप ड्राइवरों को प्राइवेट कंपनियों की गुलामी से आज़ाद करेगा और उन्हें सीधे ग्राहकों से जोड़ेगा।

 

 

क्या है भारत टैक्सी और इसके पीछे कौन है?
भारत टैक्सी कोई साधारण प्राइवेट एप नहीं है, बल्कि इसे सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा चलाया जाएगा। यह दुनिया का पहला ऐसा नेशनल मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है जिसका मालिकाना हक पूरी तरह से ड्राइवरों के पास होगा। इसे देश की दिग्गज संस्थाओं जैसे AMUL, IFFCO, NABARD, NAFED, NDDB और KRIBHCO ने मिलकर तैयार किया है। फिलहाल दिल्ली और गुजरात में इसके साथ 51,000 से ज्यादा ड्राइवर जुड़ चुके हैं।

 

ड्राइवर्स को 0% कमीशन का वादा
प्राइवेट एप्स की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे ड्राइवरों की कमाई का 20% से 30% हिस्सा कमीशन के तौर पर काट लेते हैं। लेकिन भारत टैक्सी में यह कमीशन 0% होगा। यानी यात्री जो भी किराया देगा, उसका 100% हिस्सा सीधे ड्राइवर की जेब में जाएगा। इसके अलावा, सहकारी मॉडल होने के नाते ड्राइवरों को मुनाफे में हिस्सा, वार्षिक डिविडेंड (लाभांश) और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

और पढ़े  इंस्टाग्राम- इंस्टा पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े विज्ञापनों को लेकर केंद्र सख्त, मेटा को जारी किया नोटिस

 

यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा?

  • अक्सर पीक ऑवर्स में ओला-उबर का किराया अचानक बढ़ जाता है, जिसे ‘सर्ज प्राइसिंग’ कहते हैं। भारत टैक्सी में ऐसा कोई झंझट नहीं होगा, यानी किराया हमेशा पारदर्शी और तय रहेगा।
  • दिल्ली पुलिस के साथ साझेदारी में एक मजबूत सुरक्षा ढांचा तैयार किया गया है। इसमें लाइव लोकेशन शेयरिंग और ड्राइवर वेरिफिकेशन की सख्त सुविधा है।
  • आपको बाइक, रिक्शा, टैक्सी या बड़ी गाड़ी के लिए अलग-अलग एप्स नहीं रखने होंगे। भारत टैक्सी में ये सभी विकल्प मौजूद हैं।
  • यात्रियों और ड्राइवरों के लिए हर समय तकनीकी सहायता और कस्टमर केयर 24×7 उपलब्ध रहेगा।

 

कैसे करें डाउनलोड?
इस एप का सॉफ्ट लॉन्च दिल्ली और गुजरात में पहले ही हो चुका है। आप इसे गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यात्रियों के लिए Bharat Taxi और ड्राइवरों के लिए Bharat Taxi Driver नाम से अलग-अलग एप्स उपलब्ध हैं। भारत सरकार के मुताबिक, यह एप ग्रामीण इलाकों में समृद्धि लाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मील का पत्थर साबित होगा।


Spread the love
  • Related Posts

    महिलाएं ध्यान दें: दिल्ली में बंद होगी पिंक टिकट, बस में होगा पिंक साहेली स्मार्ट कार्ड ही मान्य,पढ़ें…

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में 31 जुलाई के बाद पिंक टिकट योजना बंद हो जाएगी। 1 अगस्त से महिलाएं केवल पिंक सहेली एनसीएमसी कार्ड के माध्यम…


    Spread the love

    कब और कैसे गाया जाएगा राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत?: MHA ने राज्यों को जारी किए नए निर्देश, सख्ती बरतने को कहा

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन और केंद्र सरकार के मंत्रालयों को नए निर्देश जारी किए हैं। इनमें राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को…


    Spread the love