सुशीला कार्की: नेपाल की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- उनके बारे में मेरी धारणा अच्छी

Spread the love

 

नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बारे में मेरी धारणा अच्छी है। मैं भारत के समर्थन की प्रशंसा करती हूं। नेपाल में भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जेन जी ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर सुशीला कार्की के नाम का समर्थन किया है।

 

एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में सुशीला कार्की ने कहा कि मैं पीएम मोदी को नमस्कार करती हूं। पीएम मोदी के बारे में मेरी धारणा अच्छी है। नेपाल में हाल ही में हुए आंदोलन का नेतृत्व जेन जी समूह ने किया था और उन्होंने मुझ पर थोड़े समय के लिए सरकार का नेतृत्व करने का भरोसा जताया।

 

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना जाता है तो मेरी पहली प्राथमिकता आंदोलन के दौरान मारे गए युवाओं को श्रद्धांजलि देना होगी। आंदोलन के युवाओं ने उनके नेतृत्व के पक्ष में मतदान किया। मैंने अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।

कार्की ने कहा कि नेपाल में अतीत से ही समस्याएं रही हैं। अब स्थिति बहुत कठिन है। हम नेपाल के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। हम देश के लिए एक नई शुरुआत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान और प्यार है। भारत ने नेपाल की बहुत मदद की है।

देश की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की
जेन-जी आंदोलन के सदस्यों की एक वर्चुअल बैठक में सुशीला कार्की का नाम सामने आया। कार्की का जन्म सात जून 1952 को विराटनगर में हुआ था। उन्होंने राजनीति शास्त्र और कानून की पढ़ाई की और उसके बाद वकालत और कानूनी सुधारों के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की। सुप्रीम कोर्ट में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक मामलों की सुनवाई की, जिनमें चुनावी विवाद भी शामिल थे। उनके फैसलों ने यह साबित किया कि न्यायपालिका लोकतंत्र की रक्षा करने वाली एक अहम संस्था है।

और पढ़े  सैन्य अभ्यास के दौरान पिता के साथ दिखीं 13 वर्षीय बेटी जू, किम जोंग उन ने हथियार और टैंक भी दिखाए

Spread the love
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love