सुप्रीम कोर्ट: जारी हुआ जस्टिस यशवंत वर्मा के ट्रांसफर का नोटिफिकेशन, कॉलेजियम ने की थी इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने की सिफारिश 

Spread the love

 

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को उनके मूल न्यायालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वापस स्थानांतरित करने की सिफारिश करते हुए प्रस्ताव जारी किया है। 21 मार्च को मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को उनके स्थानांतरण की सिफारिशें की थी। वहीं इससे पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने के सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के फैसले पर आपत्ति भी जताई थी।

ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा था
जज यशवंत वर्मा के दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कहा था कि उनका ट्रांसफर एक नियमित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है। इस ट्रांसफर का जज वर्मा के घर से मिले अधजले नोटों के विवाद से कोई लेना देना नही हैं।

विवादों में घिरे हैं जस्टिस यशवंत वर्मा
दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है, जब से उनके दिल्ली स्थित आवास में आग लगी और आग बुझाने के दौरान दमकल और पुलिस को बड़े पैमाने पर अधजले नोट बरामद किए गए। ये घटना 14 मार्च की है, जब लुटियंस दिल्ली के पॉश इलाके में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के सरकारी आवास के स्टोररूम में आग लगने की घटना के बाद कथित तौर पर अग्निशमन कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने नकदी बरामद की थी।

सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई, जज वर्मा का आरोपों से इनकार
इस घटना पर संज्ञान लेते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने भारतीय मुद्रा नोटों से भरी चार से पांच अधजली बोरियां मिलने की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है। हालांकि, मामले में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनके घर के स्टोर रूम में न तो उन्होंने और न ही उनके परिवार के किसी सदस्य ने कभी नकदी रखी।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संकट- US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में तबाह किया, तेहरान का करज से संपर्क टूटा

Spread the love
  • Related Posts

    अब तक असम में 60% मतदान, केरल-पुदुचेरी में भी 50% से अधिक वोटिंग,वोटिंग जारी..

    Spread the love

    Spread the loveदो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश…


    Spread the love

    नए फॉर्म- सरकार ने जारी किए 4 नए फॉर्म, जानें आपको कौन सा भरना है और कौन सा नहीं

    Spread the love

    Spread the loveसरकार की तरफ से पहले ही ये साफ कर दिया गया था कि 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड बनवाने से लेकर उसके आवेदन फॉर्म में कई बड़े…


    Spread the love