सनी लियोनी- अब सनी लियोनी घर घर ‘मर्दाना ताकत’ पहुंचाएंगी,एक चॉकलेट में कैद हुआ पुराना सुलेमानी नुस्खा

 

ब्लू पिल, सेक्स पिल या वियाग्रा का जमाना अब जाने वाला है। महंगी वियाग्रा को बाजार से हटाकर देसी भारतीय दवाइयों ने बाजार में पहले से ही जगह बनानी शुरू कर दी है। ऑनलाइन उपलब्ध ये शक्तिवर्धक दवाएं अब शायद जल्द ही और हाशिये पर चली जाएं क्योंकि जल्द ही लोगों को एक ऐसी चॉकलेट मिलने वाली है, जो मर्दाना ताकत बढ़ाने की गारंटी ले रही है। और, इस नई चॉकलेट की ब्रांड अंबेसडर बनी हैं इंटरनेशनल पोर्न स्टार और अभिनेत्री सनी लियोनी।

सनी लियोनी को लेकर अरसे से कोई खबर सुर्खियां बनी नहीं है। फिल्मों में भी उनका मामला ढीला ही चल रहा है और वेब सीरीज में भी कुछ खास वह इन दिनों कर नहीं रहीं। तफ्तीश करने पर पता चला कि सनी लियोनी इन दिनों एक ऐसी चॉकलेट को पहले भारत और फिर दुनिया भर में पहुंचाने की फिराक में हैं जिसके सारे अवयव भारतीय आयुर्वेद के हिसाब से तलाशे गए हैं। ये चॉकलेट पुरुषों और महिलाओं दोनों के स्वास्थ्य को मजबूत करेगी और उन्हें करीबी पलों में बेहतर सुखद एहसास कराएगी, ऐसा इसे बनाने वाले युवाओं का दावा है।

इस प्रोजेक्ट को एक स्टार्टअप की तरह शुरू करने वाले पांच युवाओं ने एक ऐसी चॉकलेट की कल्पना काफी दिनों से कर रखी थी, जिसका उपयोग कोई भी पुरुष या महिला अपनी जरूरत के अनुसार कर सके। इसके लिए जो शोध इन युवाओं ने किया, उससे पता चलता है कि 25 से 45 आयुवर्ग के लोगों के बीच अपनी सेहत का ख्याल रखने की महत्ता हाल के दिनों में बढ़ी है। और, ये आयुवर्ग दैहिक संबंधों की बातें सार्वजनिक रूप से करने को खराब नहीं मानता।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक

रफी, कार्तिक, श्रीनिवास, रवि और रामा के इस ग्रुप ने जो चॉकलेट रची है, उसका एक ब्रांड नेम भी तलाशा जा चुका है। इस चॉकलेट के मुख्य अवयव क्या हैं? ये पूछने पर सनी लियोनी के ये सहायक बताते हैं कि इसमें उन्होंने शिलाजीत और अश्वगंधा के साथ ऑरकिस लातिफोला जिसे स्थानीय भाषा में सलबमिसरी या सलेप भी बोला जाता है, मिलाया है। इन लोगों का दावा है कि इस चॉकलेट के कोई भी साइट इफेक्ट्स नहीं हैं और ये जोड़ों को आत्मीय क्षणों का सुख बेहतर तरीके से महसूस करने में मदद करेगी।

सेहत और शारीरिक सुखों वाली वस्तुओं की बिक्री हाल के दिनों में युवाओं में खासी तेजी से बढ़ी है। वेलनेस केयर के नए विज्ञापनों मे रणवीर सिंह जैसे सितारों के भी शामिल होने से इस कैटेगरी के उत्पादों की तरफ ए लिस्टर कलाकारों का रुझान बढ़ने लगा है। सनी लियोनी का युवाओ में खासा प्रभाव रहा है और इसीलिए इस चॉकलेट का ब्रांड अंबेसडर उन्हें बनाया गया है।

  • Related Posts

    एसएससी सीजीएल 2026: 30 सितंबर को होने वाली टियर-1 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

    कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीजीएल टियर-1 प्रवेश पत्र जारी करना शुरू कर दिया है। प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अभ्यर्थी लॉगिन के जरिए उपलब्ध है।…

    3 दिन की बैंकों की हड़ताल टली,आज से खुलेंगे बैंक!,क्या सरकार ने मान ली मांगें?

    आज से तीन दिन तक करोड़ों बैंक कस्टमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ता, लेकिन यूनियन के लोगों को यह महसूस हुआ और हड़ताल टाल दी गई। इसी हड़ताल के…