ग्रीष्मकालीन मौसम: तैयार रहें.. इस बार झेलनी होगी ज्यादा गर्मी,चल सकती है लू |

ग्रीष्मकालीन मौसम: तैयार रहें.. इस बार झेलनी होगी ज्यादा गर्मी,चल सकती है लू |

मौसम विभाग ने शुक्रवार को ग्रीष्मकालीन मौसम पूर्वानुमान जारी कर दिया है। इसके मुताबिक इस साल अप्रैल-मई-जून में ज्यादा गर्मी झेलनी होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह व मो. दानिश के मुताबिक इस साल तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। हालांकि मार्च में अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ कम रहने से राहत रहेगी, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज होने के आसार हैं। मार्च के बाद के तीन महीनों में गर्मी ज्यादा रहेगी।

हीटवेव की संख्या हो सकती है अधिक-
मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हीटवेव की संख्या बढ़ सकती है। कहीं छह से नौ दिन तो कहीं तीन दिन तक लू चल सकती है।

और पढ़े  दिवाली के बाद महंगी हो सकती हैं रोजमर्रा की चीजें: पड़ेगी महंगाई की मार, कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी में
  • Related Posts

    भिवानी: गेस्ट हाउस संचालक ने बच्ची से दुष्कर्म किया, फिर देह व्यापार में धकेला, एसआईटी कर रही जांच

    असम की बेसहारा नाबालिग बच्ची को बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। मामला अक्तूबर माह का है। पुलिस ने महिला सहित दो…

    श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक, पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?

    मशहूर मृदंगम वादक श्रीधर पार्थसारथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। पुणे के बालेवाड़ी में ‘दिवाली पहाट’ कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते समय श्रीधर को दिल…