हल्द्वानी- ट्रेन के डिब्बे की छत पर चढ़ा छात्र, हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया, गंभीर रूप से झुलसा, भर्ती देखे वीडियो..

Spread the love

 

ल्द्वानी-काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार अपराह्न खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा छात्र रोहित डसीला (20) हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। साथ ही झटके के साथ जमीन पर गिरने से भी उसके गंभीर चोटें आईं। जीआरपी ने उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

पिथौरागढ़ जिले के गंणाई गंगोली बनकोट निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र रोहित अपराह्न करीब तीन बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा। फिर वह वहां खड़ी ट्रेन के एक कोच पर चढ़ गया। उसका दायां हाथ ट्रैक की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे तेज आवाज के साथ धुआं उठा और रोहित झुलसकर जमीन पर गिर गया। हादसा होते ही जीआरपी ने पहले एंबुलेंस 108 से संपर्क किया। एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर जीआरपी कर्मी अनिल कुमार व राजकुमार निजी वाहन से रोहित को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया।

जीआरपी एसओ नरेश कोहली ने बताया कि युवक के ट्रेन की छत पर चढ़ने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वह शहर के एक प्रतिष्ठित संस्थान (आम्रपाली ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, हल्द्वानी) में बीफार्मा का छात्र है। बताया गया कि वह अवसाद में है।

कैमरे में कैद हुआ हादसा
हादसा प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इसमें युवक सीधे कोच की छत पर जाता नजर आ रहा है और कुछ ही पल में उसके साथ हादसा हो गया। हादसे के बाद रेलवे कर्मियों ने फुटेज में यह घटनाक्रम देखा।

और पढ़े  सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह पकड़ा, 2 गिरफ्तार, आतंकी संगठन अल बदर से जुड़े तार

Spread the love
  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग- बर्फ की मोटी चादर से ढका केदारनाथ धाम, 22 अप्रैल को खुलने हैं कपाट

    Spread the love

    Spread the loveकेदारनाथ धाम इस समय बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। और बेहद खूबसूरत नजारा यहां का दिख रहा है। लेकिन इसका असर यात्रा से पहले की…


    Spread the love

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love