Nainital: नैनीताल में राष्ट्रीय पथ प्रकाश योजना के तहत लगेंगी स्ट्रीट लाइट

 

 

 

पालिका की कवायद रंग लाई तो शीघ्र ही नैनीताल में राष्ट्रीय पथ प्रकाश योजना के तहत स्ट्रीट लाइट लगेंगी। संस्था पांच वर्ष तक इनकी मेंटेनेंस भी करेगी। स्ट्रीट लाइट में खराबी पर संस्था 48 घंटे में इन्हें दुरुस्त कर देगी।

एनर्जी एफिसिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के एजीएम टेक्निकल आलोक मिश्रा ने पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल व बोर्ड के समक्ष योजना को साझा करते हुए कहा कि संस्था पुरानी लाइट के साथ ही नई स्ट्रीट लाइट, पोल स्थापित करने समेत अन्य कार्य करेगी। पालिका रिकॉर्ड के मुताबिक पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के 1827 खंभे हैं। संस्था पांच हजार लाइट का अनुबंध करेगी। अनुबंध के बाद संस्था के पास पूरे नगर का डाटा होगा। इसमें प्रत्येक वार्ड में लगे पोलों की अपडेट जानकारी होगी। एक लाइट के खराब होने पर सिस्टम में यह दर्ज हो जाएगा। कम वोल्टेज और शिकायत पर 48 घंटे में समस्या का निस्तारण होगा। पालिका चाहे तो केवल सर्वे करवाकर लाइट निजी माध्यम से लगवा सकती है। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने कहा कि शीघ्र ही आपसी रायशुमारी के बाद अनुबंध होगा। यहां सभासद ईओ रोहिताश शर्मा, सभासद मनोज जगाती, भगवत रावत, गीता उप्रेती, काजल, गजाला कमाल, लता दफौटी, जीनू पांडे आदि रहे।
और पढ़े  उत्तराखंड: अब हरिद्वार में भी होगी मखाने की खेती, 120 बीघा में पायलट प्रोजेक्ट, 40% अनुदान
  • Related Posts

    बाल वीरता पुरस्कार के लिए आवदेन: अदम्य साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चे होंगे सम्मानित, 10 अक्तूबर तक करें आवदेन

    अदम्य साहस एवं वीरता का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को राज्य बाल वीरता पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए…

    उत्तराखंड: बिजली संकट से जूझ रहे प्रदेश को छह नई परियोजनाओं से मिलेगी बड़ी राहत, नए साल से उतरेंगी धरातल पर

    लगातार बिजली संकट से जूझ रहे उत्तराखंड को 1471 मेगावाट की छह नई बिजली परियोजनाओं से बड़ी राहत मिलेगी। नए साल से यूजेवीएनएल की ये परियोजनाएं धरातल पर उतरने लगेंगी।…