नैनीताल: भवाली बाईपास को यातायात के लिए 15 तक खोले : DM वंदना

 

 डीएम वंदना ने बृहस्पतिवार शाम कैंची धाम में मानसखंड परियोजना के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों और बाईपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

लोनिवि के अधिकारियों ने बताया कि भवाली बाईपास का काम अगस्त में पूरा होना था लेकिन बरसात के चलते इसमें देरी हुई है। निर्माण कार्य में देरी होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में विभाग की ओर से भवाली-बाईपास पुल के लिए जुलाई की डेडलाइन दी गई थी। बांड के अनुसार भी कार्य अगस्त तक पूरा हो जाना चाहिए था। डीएम वंदना ने काम की धीमी गति और विलंब के लिए अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के साथ 15 अक्तूबर तक पुल का निर्माण कार्य पूरा करते हुए बाईपास को यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए। डीएम ने कैंची धाम बाईपास पर चल रहे सड़क कटिंग के कार्य का निरीक्षण किया। विभाग ने बताया कि छह किमी सड़क कटिंग का कार्य पूरा हो चुका है और चार किमी सड़क कटिंग शेष है। अधिकारियों ने बताया कि एक माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही सड़क के डामरीकरण और पुल के निर्माण की कार्रवाई की जाएगी। पुल का प्रस्ताव धनराशि के लिए शासन स्तर पर विचाराधीन है। डीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पुल के निर्माण पूरा होने तक इस बाईपास को रातीघाट को जोड़ने वाली पुरानी लिंक रोड से कनेक्ट कर दिया जाए ताकि पहाड़ से आने वाले इमरजेंसी वाहनों को ट्रैफिक जाम से बचाते हुए इस रोड से सीधे भवाली लाया जा सके।
और पढ़े  उत्तराखंड: हरीश रावत का दर्द छलका, कहा-60 साल में कभी पार्टी ने जवाब तलब नहीं किया, अब स्पष्टीकरण देना पड़ रहा
  • Related Posts

    व्हाट्सएप पर भेजी चालान की एपीके फाइल: मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से उड़ाए 4.40 लाख, ठग गुजरात से गिरफ्तार

    व्हाट्सएप पर आरटीओ चालान के नाम से एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने और बैंक खाते से 4.40 लाख रुपये उड़ाने के मामले में मुनिकीरेती पुलिस ने गुजरात…

    उत्तराखंड: हरीश रावत का दर्द छलका, कहा-60 साल में कभी पार्टी ने जवाब तलब नहीं किया, अब स्पष्टीकरण देना पड़ रहा

    पूर्व सीएम हरीश रावत 14 अक्तूबर को कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में 60 साल पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि आज तक पार्टी ने उनसे किसी बात या गलती…