अजब-गजब की खबर: चोर ने उड़ाई मुख्यमंत्री के बगल में बैठ कर दावत,वायरल हुआ वीडियो

Spread the love

अजब-गजब की खबर: चोर ने उड़ाई मुख्यमंत्री के बगल में बैठ कर दावत,वायरल हुआ वीडियो

मध्यप्रदेश
ऐसा ही कुछ नमूना सीधी में देखने को मिला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सीधी में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत 142 हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए। इसके बाद उन्होंने हितग्राहियों के साथ बैठकर खाना भी खाया। इस दौरान उनके बगल में बैठे व्यक्ति का सच सामने आया है। दरअसल, 10 अप्रैल को ही वह लकड़ी चोरी के मामले में दो दिन जेल में रहकर बाहर निकला था। अब यह बात सामने आते ही प्रशासन की किरकिरी हो रही है। साथ ही घटना के फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को धैहनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोतरा में हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए थे। उन्होंने हितग्राहियों के साथ बैठकर सहभोज भी किया था। इस दौरान जो तस्वीरें आई, उनमें उनके बगल में बैठा शख्स उनके साथ सेल्फी लेता दिखाई दिया। इस व्यक्ति का नाम अरविंद गुप्ता बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री को अंदाजा भी नहीं होगा कि वह जिसके साथ खाना खा रहे हैं, वह दो दिन जेल रहकर आया है। उन्होंने तो दो मिनट तक अरविंद से बातचीत भी की। उसकी पीठ भी थपथपाई। अब पीठ क्यों थपथपाई, इसका भी कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, इस घटना को लेकर जिला प्रशासन की जरूर किरकिरी हो गई है। उन्होंने सीएम के साथ बैठकर भोज करने वालों का बैकग्राउंड चेक भी नहीं कराया।

अंधेरे में रहे आला अधिकारी-
शिवराज के कार्यक्रम में जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर थे। कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ से लेकर सभी थाना प्रभारी भी मौके पर थे। किसी ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया कि मुख्यमंत्री के बगल में बैठकर कौन खाना खा रहा है? वीडियो और वायरल फोटो पर अब जिला प्रशासन के अफसर चुप हैं। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा:- भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 26 लोग बुरी तरह घायल

Spread the love
  • Related Posts

    दर्दनाक हादसा:- भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 26 लोग बुरी तरह घायल

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश के श्योपुर के विजयपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया। क्षेत्र के गैस गोदाम के पास गुरुवार रात हाईवे पर लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं…


    Spread the love

    तेज रफ्तार थार का कहर: BJP विधायक के बेटे ने पांच लोगों को रौंदा, पिता बोले- आरोपी पर एक्शन लें

    Spread the love

    Spread the loveजिले के करैरा में गुरुवार को एक तेज रफ्तार थार ने बड़ा हादसा कर दिया। करैरा विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी पर आरोप है कि जिम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *