अजब-गजब की खबर: चोर ने उड़ाई मुख्यमंत्री के बगल में बैठ कर दावत,वायरल हुआ वीडियो

अजब-गजब की खबर: चोर ने उड़ाई मुख्यमंत्री के बगल में बैठ कर दावत,वायरल हुआ वीडियो

मध्यप्रदेश
ऐसा ही कुछ नमूना सीधी में देखने को मिला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को सीधी में मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना के तहत 142 हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए। इसके बाद उन्होंने हितग्राहियों के साथ बैठकर खाना भी खाया। इस दौरान उनके बगल में बैठे व्यक्ति का सच सामने आया है। दरअसल, 10 अप्रैल को ही वह लकड़ी चोरी के मामले में दो दिन जेल में रहकर बाहर निकला था। अब यह बात सामने आते ही प्रशासन की किरकिरी हो रही है। साथ ही घटना के फोटो-वीडियो वायरल हो रहे हैं। <strong>अजब-गजब की खबर: चोर ने उड़ाई मुख्यमंत्री के बगल में बैठ कर दावत,वायरल हुआ वीडियो</strong>
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को धैहनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गोतरा में हितग्राहियों को पट्टे वितरित किए थे। उन्होंने हितग्राहियों के साथ बैठकर सहभोज भी किया था। इस दौरान जो तस्वीरें आई, उनमें उनके बगल में बैठा शख्स उनके साथ सेल्फी लेता दिखाई दिया। इस व्यक्ति का नाम अरविंद गुप्ता बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री को अंदाजा भी नहीं होगा कि वह जिसके साथ खाना खा रहे हैं, वह दो दिन जेल रहकर आया है। उन्होंने तो दो मिनट तक अरविंद से बातचीत भी की। उसकी पीठ भी थपथपाई। अब पीठ क्यों थपथपाई, इसका भी कारण सामने नहीं आया है। हालांकि, इस घटना को लेकर जिला प्रशासन की जरूर किरकिरी हो गई है। उन्होंने सीएम के साथ बैठकर भोज करने वालों का बैकग्राउंड चेक भी नहीं कराया।

अंधेरे में रहे आला अधिकारी-
शिवराज के कार्यक्रम में जिला प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी मौके पर थे। कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ से लेकर सभी थाना प्रभारी भी मौके पर थे। किसी ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया कि मुख्यमंत्री के बगल में बैठकर कौन खाना खा रहा है? वीडियो और वायरल फोटो पर अब जिला प्रशासन के अफसर चुप हैं। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

और पढ़े  पूर्वी एमपी में फिर आफत की बारिश: आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, डैमों के गेट खुले
  • Related Posts

    MP- मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 9 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, नर्मदा-मंदाकिनी उफान पर

    मध्यप्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश के बाद मंदाकिनी और नर्मदा नदी उफान पर हैं, जबकि कई जिलों…

    एमपी- बड़ा हादसा: सीधी मार्ग पर बस-बल्कर में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत की खबर, 20 से ज्यादा लोग घायल

    राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। यह हादसा  बदबार स्टैंड के पास हुआ है। सीधी की ओर से आ रही पवन एक्सप्रेस बस और रीवा की…