दर्दनाक हादसा:- भात देने जा रहे लोगों से भरी ट्रॉली पलटी, 4 महिलाओं की मौत, 26 लोग बुरी तरह घायल

मध्य प्रदेश के श्योपुर के विजयपुर थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया। क्षेत्र के गैस गोदाम के पास गुरुवार रात हाईवे पर लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि 26 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनमें से कई लोगों की हालात नाजुक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां गंभीर हालात में कई लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

 

भात देने के लिए जा रहे थे लोग
ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग श्योपुर जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के घूघस गांव के बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग गांव से विजयपुर के पार्वती बड़ौदा गांव में भात देने के लिए जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। सूचना मिलने के बाद विजयपुर थाना प्रभारी राजन सिंह गुर्जर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में ये जानकारी आई सामने
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल विजयपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण ट्रॉली में अत्यधिक सवारियां होना और वाहन का असंतुलित होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे मालवाहक वाहनों में सवारी करने से बचें, क्योंकि इससे इस तरह के हादसों की आशंका बनी रहती है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरनाक परिणामों को उजागर करता है।

और पढ़े  'गांजा रखकर फंसा देंगे',होटल में ठहरे कपल्स को धमकाते पुलिसकर्मियों का वायरल हुआ वीडियो, टीआई लाइन अटैच
  • Related Posts

    उज्जैन: पहली बार पधारेंगे श्रृंगेरी शंकराचार्य, आठ साल के इंतजार के बाद शारदा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा

    शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती 26 नवंबर को महेश्वर से उज्जैन आएंगे। नगर आगमन पर वे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और विशेष पूजन करेंगे। इसके बाद वे ग्राम देण्डिया स्थित…

    एमपी: रात में महाकाल पहुंचे गोपाल मंदिर, विष्णु को सौंपा सृष्टि का कार्यभार, सुबह वैष्णव तिलक लगाकर दिए दर्शन

    अवंतिका नगरी में वैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। रात में देवाधिदेव महादेव ने सवारी के रूप में गोपाल मंदिर पहुंचकर…