ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हुआ स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में हुआ स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन

ग्राफिक एरा हिल युनिवर्सिटी हल्द्वानी में आज पत्रकारिता एवम् जनसंचार विभाग द्वारा स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों को दो तस्वीरें दिखाई गई। छात्रों ने इन तस्वीरों को अपने कल्पना का इस्तेमाल कर दिलचस्प कहानियों का रूप दिया। जिसके बाद उनके द्वारा ये कहानियां वहां बैठे निर्णायक मंडल को सुनाई गई।

इस प्रतियोगिता में सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में बीसीए के जगप्रीत ने प्रथम स्थान पाया वहीं पत्रकारिता विभाग की कनक जोशी दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा बीसीए की कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता एवम् जनसंचार विभाग की छात्रा लक्सा उप्रेती द्वारा किया गया। वहीं विभाग की असिटेंट प्रोफेसर रितिका सनवाल कार्यक्रम की संयोजक रहीं।

वहीं दूसरी और परिसर में आज होटल और हॉस्पिटैलिटी के बच्चों द्वारा हिमाचली थाली तैयार की गई। जिसमें उनके द्वारा हिमाचल राज्य के कुछ मशहूर पकवान तैयार किए गए जिसमें मुख्य रूप से सिड्डू, पनीर चन्ना मादरा, चंबियाली चिकन, कुट्टू की रोटी, बूंदी का मीठा शामिल था। इस इवेंट के जरिए छात्रों ने अनेक प्रकार के व्यंजन पकाने की शैली, फूड स्टॉल स्थापित और उसका प्रबंधन करने की कला विकसित की। वहां मौजूद सभी लोगों ने इस थाली के स्वाद का आनंद उठाया। उप्रेती द्वारा किया गया।

परिसर निदेशक डॉक्टर मनीष कुमार बिष्ट के कहा कि इस प्रकार के इवेंट्स के जरिए बच्चे काफी कुछ सीखते है साथ ही उन्होंने उनके द्वारा बनाए गाय व्यंजन की तारीफ करते हुए उनको आगे भी इस तरह के आयोजन करने हेतु प्रेरित किया।

और पढ़े  देहरादून: ट्रेन पटरी से उतरने के मामले में शंटिंग मास्टर के खिलाफ चार्जशीट

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *