पौड़ी: 15 वर्षीय दिव्यांग ने दिया बच्चे को जन्म, 10 महिने बाद अब अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा

पौड़ी: 15 वर्षीय दिव्यांग ने दिया बच्चे को जन्म, 10 महिने बाद अब अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा

उत्तराखंड में पौड़ी थाना क्षेत्र पैठाणी के एक गांव में दस माह पूर्व एक दिव्यांग किशोरी के एक बच्चे को जन्म दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष रमोला ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल जांच टीम गठित कर विवेचना अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। कहा आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाना क्षेत्र पैठाणी में एक गांव के एक ग्रामीण ने पुलिस को एक तहरीर सौंपी है। तहरीर में ग्रामीण ने बताया है कि उनकी 15 वर्षीय एक दिव्यांग बेटी है। जिसने बीते अप्रैल 2023 को एक बच्चे को जन्म दिया था। कहा दिव्यांग के गर्भवती होने की घटना से परिवार सहम गया था।

दिव्यांग होने के चलते बेटी घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही थी। पीड़ित ने उचित कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म मामले की जांच एसआई दीपिका बिष्ट को सौंपी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड में SIR पूरा: आज जारी होगी मतदाता सूची, जिनके नाम कटे, वे दोबारा ऐसे बनवा सकेंगे वोट
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…