कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता की कार बाइक से टकराई, आरोपियों ने तोड़े शीशे, पुलिस ने तीन को पकड़ा

Spread the love

तिलक नगर में बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा के पिता तरुण राज अरोड़ा की कार एक बाइक से टकरा गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन बाइक सवारों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। कार के शीशे तोड़ दिए। उनके पिता की शिकायत पर पुलिस ने एहतियाती कदम उठाते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे मॉल रोड पर सिंगला रेस्तरां के सामने अभिनव अरोड़ा के पिता एक कार में थे। उनकी कार की टक्कर एक बाइक से हो गई। अभिनव अरोड़ा उस समय कार में मौजूद नहीं थे। बाइक सवारों ने अभिनव के पिता से यह कहकर बहस शुरू कर दी कि उनकी तेज रफ्तार होने के कारण उन्हें चोट लग सकती थी। उन्होंने बहस करते हुए अपने कड़ा से कार के बोनट और खिड़की पर मारना भी शुरू कर दिया। अभिनव अरोड़ा के पिता ने झगड़े की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को एहतियातन हिरासत में ले लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली: घर-दफ्तर और बाजार होगा पास, TOD से राजधानी में बदलेगी रोजमर्रा की जिंदगी..
  • Related Posts

    राज्यसभा- हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

    Spread the love

    Spread the loveजनता दल (यूनाइटेड) नेता हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर से राज्यसभा सांसद बन चुके हैं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य…


    Spread the love

    सुप्रीमकोर्ट की बाल तस्करी पर सख्त टिप्पणी, राज्यों को कहा- तुरंत कदम नहीं उठाए तो हालात होंगे बेकाबू

    Spread the love

    Spread the loveदेश में बढ़ते बाल तस्करी के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गहरी चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा कि संगठित गिरोह देशभर में सक्रिय हैं और अगर…


    Spread the love