Steel Plant: सिलतरा में स्टील प्लांट का ढांचा गिरने से 6 मजदूरों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी

Spread the love

 

 

त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के सिलतरा स्थित एक निजी स्टील प्लांट में निर्माणाधीन ढांचा (सिल्ली) गिरने से छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह मजदूर घायल हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना धरसींवा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को मलबे से निकालने का कार्य जारी है। बताया जाता है कि मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। छह मजदूरों का शव नारायणा अस्पताल लाया गया है। वहीं छह से अधिक घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है।

six workers killed many injured after a structure collapses at steel plant in Raipur CG

 

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

सीएम साय ने शोक व्यक्त किया
इस हादसे को लेकर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। सीएम ने मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए घायल मजदूरों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

मलबे में कई मजदूरों के दबने की आशंका
रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह घटना राजधानी के बाहरी इलाके सिलतरा के गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड की है। प्लांट में एक ढाँचे की छत गिर गई। इससे मजदूर उसके नीचे दब गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई है बचाव अभियान जारी है। हादसे में छह मजदूरों की मौत और छह लोग घायल है। मलबे में कुछ और मजदूरों के दबने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।

और पढ़े  रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

six workers killed many injured after a structure collapses at steel plant in Raipur CG
प्लांट का गेट बंद कर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। – फोटो : अमर उजाला डिजिटल
प्लांट का गेट बंद कर बचाव कार्य जारी है। दूसरी ओर वहां काम करने वाले लोगों के मुताबिक, पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में यह हादसा हुआ है। जिस जगह पर निर्माणाधीन प्लांट का ढांचा गिरा वहां पर 12 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। चर्चा ये भी है कि फैक्ट्री में गर्म स्लैक गिरने से छह मजदूर उसकी चपेट में आ गये, जो बुरी तरह से झुलसकर काल की गाल में समा गये।

‘हमारे लिये ये दुख की घड़ी’
मामले में प्लांट प्रबंधन का कहना है कि हमारे लिये ये दुख की घड़ी है। हमारे साथ काम करने वाले सभी साथी एक परिवार की तरह है, हमारे सहयोगी हैं। प्लांट प्रबंधन दुख की इस घड़ी में उनके साथ है। मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए हरसंभव मदद कर रहे हैं। बाकी लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है।

सिलतरा स्टील प्लांट हादसा, छह की मौत, छह घायल

इनकी हुई मौत

  1. निर्मलकर मलिक
  2. नारायण
  3. घनश्याम मनोहर घोरमारे
  4. तुलसीराम धुत्त
  5. कलीगोटला प्रसन्न कुमार
  6. जीएल प्रसन्न कुमार

ये हुए घायल

  1. मौतु यादव
  2. दिप्तेंद्र
  3. जयप्रकाश वर्मा
  4. पवन कुमार
  5. चंद्र प्रकाश
  6. चकेधार राव

Spread the love
  • Related Posts

    रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

    Spread the love

    Spread the love   गोल बाजार थाने के नए प्रभारी स्वराज त्रिपाठी को स्थानीय मीडिया ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी और नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।…


    Spread the love

    जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the love   2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने…


    Spread the love