Status of COVID-19 in India- कोरोना ने भारत में टेके घुटने, इतने महीनों में सबसे कम केस आज।

Spread the love

कोरोना संक्रमण को लेकर देश में आज राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, अप्रैल 2020 के बाद आज कोरोना के सबसे कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार ( 29 नवंबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के केवल 215 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई। इसके अलावा देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 4,982 हो गई है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,30,615 लोगों की मौत हुई है।
मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का 0.01 प्रतिशत ही बचे हैं जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.80 प्रतिशत हो गई है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय मामलों में 141 की कमी दर्ज की गई है। बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,36,471 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।


Spread the love
  • Related Posts

    कोरोना को लेकर WHO का फैसला: डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

    Spread the love

    Spread the love     दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी,…


    Spread the love

    कोरोना: भारत बढ़ रहे कोरोना के मामले,अब तक मिले 1009 केस, यहाँ मिले सबसे अधिक मरीज

    Spread the love

    Spread the loveदेश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते एक हफ्ते में देश में कोरोना के 752 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 305 लोगों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *