स्टारलिंग भारत में 20 लाख ग्राहक ही बना पाएगा,घरेलू कंपनियों की बनी रहेगी पकड़

Spread the love

 

लन मस्क के नेतृत्व वाली सैटेलाइट कम्युनिकेशन कंपनी Starlink को भारत में सिर्फ 20 लाख कनेक्शन देने की मंजूरी मिली है। केंद्रीय दूरसंचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्र शेखर ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि Starlink की यह सीमित क्षमता BSNL या अन्य टेलीकॉम कंपनियों के लिए खतरा नहीं है।

मंत्री BSNL की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, “स्टारलिंक केवल 20 लाख यूजर्स को 200 Mbps तक की स्पीड दे सकेगा। इसकी मौजूदा क्षमता ही इसकी सीमा तय करती है।”

महंगा होगा Starlink का इंटरनेट
मंत्री के अनुसार, सैटकॉम सेवा की शुरुआती लागत काफी ज्यादा होगी और मासिक खर्च लगभग 3,000 रुपये तक पहुंच सकता है। ये सेवाएं मुख्यतः ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लिए लक्षित होंगी, जहां फिलहाल BSNL की मजबूत मौजूदगी है।

BSNL 4G रोलआउट पूरा
मंत्री ने यह भी बताया कि BSNL का 4G नेटवर्क रोलआउट पूरा हो चुका है और अभी किसी टैरिफ बढ़ोतरी की योजना नहीं है। पहली तिमाही में BSNL की कमाई में 20-30% की वृद्धि देखी गई है, जो कि 4G के सफल संचालन और टेक्निकल समस्याओं के समाधान का नतीजा है। अब तक 30,000 पावर स्टेशन बदले जा चुके हैं, जिस पर ₹600-700 करोड़ खर्च हुए हैं।

पुरानी टेक्नोलॉजी होगी खत्म
मंत्री ने बताया कि अब BSNL में स्वदेशी तकनीकों को प्राथमिकता दी जा रही है और 2G व 3G तकनीकों को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। BSNL ने पहले ZTE जैसी चीनी कंपनियों के उपकरणों का इस्तेमाल किया था, लेकिन अब उनकी आवश्यकता भी खत्म की जा रही है।

और पढ़े  चीन के सुपरकंप्यूटर पर बड़ा साइबर हमला, मिसाइल और फाइटर जेट के गुप्त दस्तावेज लीक

Spread the love
  • Related Posts

    गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय- गौतमबुद्ध विवि के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, योग्यता पूरी न करने पर की गई कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveनिर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक एवं प्रशासनिक योग्यता पूर्ण न करने के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी की सेवा समाप्त कर दी गई है। प्रभारी कुलसचिव…


    Spread the love

    होर्मुज: ‘खाड़ी से ओमान तक कोई बंदरगाह नहीं रहेगा सुरक्षित’, अमेरिका की नाकेबंदी वाली धमकी पर ईरान का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveईरान-अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी का एलान कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने सख्त चेतावनी दी। ईरान…


    Spread the love